चेट्रीचंड्र के अवसर पर सिन्धु शक्ति ने किया धर्म रक्षकों का सम्मान, शोभायात्रा के भव्य स्वागत के साथ आयोजित किया विशाल रक्तदान शिविर।

राकेश डेंगवानी/रायपुर : चेट्रीचंड्र सिन्धी समाज का प्रमुख पर्व है, समाज के सभी वर्ग मिल-जुलकर इसे बड़े ही उत्साह से मनाते है, चेट्रीचंड्र के शुभ अवसर पर प्रतिवर्ष सिन्धु शक्ति द्वारा भी विविध कार्यक्रम आयोजित किये जाते है, इस अवसर पर संस्था द्वारा मानव सेवा के कार्य करके, मानवता के लिये मिसाल पेश करती है। संस्था ने अपने इष्टदेव भगवान झुलेलाल के प्रति अपना समर्पण व्यक्त करते हुये, चेट्रीचंड्र के इस विशेष अवसर पर शारदा चौक पर सुबह से ही रक्तदान शिविर का आयोजन किया था, इसमें सभी जाति-वर्ग के लोगों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। इसमें SSD ब्लड बैंक के सहयोग से सिन्धु शक्ति ने रक्तदान करवाया। जिसमें 100 से ज्यादा लोगों ने रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। संस्था द्वारा सभी रक्तदाताओं को सम्मानस्वरुप हेलमेट, प्रशस्ति पत्र, ब्लूटूथ नेकबैंड, एवम् अन्य विविध उपहार देकर सम्मानित किया गया।

इसके पश्चात् शाम को 6 बजे से संस्था ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया था, जिसमें कलकत्ता के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी। इसी बीच जब भगवान झुलेलाल की शोभायात्रा शारदा चौक पहुंची तो संस्था ने भव्य आतिशबाजी और फूलों की वर्षा से शोभायात्रा का स्वागत किया। उपरोक्त कार्यक्रम में संत युधिष्ठिर लाल, देवपुरी की महंत मीरा अम्मा देवी, संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, विधायक मोतीलाल साहू, पूर्व विधायक श्रीचंद सुन्दरानी, छ.ग. सिन्धी पंचायत अध्यक्ष महेश दरयानी, समाज सेवी आसुदाराम वासवानी, भरत बजाज, चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स अध्यक्ष अमर पारवानी, सरल मोदी, भाजपा नेता प्रकाश बजाज, भाजपा नेता ललित जयसिंह, भाजपा नेता अमरजीत छाबड़ा, भाजपा महामंत्री संजय श्रीवास्तव, भाजपा नेता अमित चिमनानी, भाजपा नेता राजकुमार राठी, पार्षद अमर बंसल, सच्चिदानंद उपासने, राजेश वासवानी, पंडरी कपड़ा मार्किट के अध्यक्ष प्रितपाल छाबड़ा, प्रकाश अग्रवाल, मूलचंद छत्री, गौतम बरडिया, जय नवानी भी शामिल हुये और उन्होंने सिन्धु शक्ति के इस आयोजन को लेकर प्रशंसा भी की।

हिंदूवादी धर्म रक्षकों का संस्था ने किया सम्मान :

संस्था द्वारा रक्तदान के बीच धर्म रक्षकों का भी सम्मान किया गया, जिसमें हिंदूवादी संगठनों बजरंग दल, विहिप से जुड़े हुये सरल मोदी, घनश्याम चौधरी, रवि वाधवानी, ऋषि मिश्रा, हरदीप सिंह सैनी, विक्रम केवलानी, दीपक दुबे, भुनेश्वर सेन, रवि नेचवानी, अमर दुलानी, विजय क्षत्रिय, भीम साहू, अशोक दुलानी का शाल ओढ़ाकर और मोमेंटो देकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर सिन्धु शक्ति के अध्यक्ष ने देश , धर्म और समाज में उनके योगदान की सराहना की और कहा आपके कार्यों से देश, धर्म और समाज को मजबूती मिलती है। वहीँ संस्था के संस्थापक किशोर आहूजा ने कहा समस्त धर्म रक्षकों की जितनी प्रशंसा की जाये, वह काफी कम है, मानव समाज में आपका योगदान महत्वपूर्ण है।

मानव सेवा करके तीन दिन तक सिन्धु शक्ति ने मनाया चेट्रीचंड्र महोत्सव :

सिन्धु शक्ति द्वारा मानव सेवा को प्रमुखता दी जाती है, जिसको लेकर संस्था द्वारा 7 अप्रैल रविवार को हीरापुर स्थित प्रेरणा आश्रम में नेत्रहीन बालिकाओं को फल-फ्रूट सहित माईक-साउंड सिस्टम के साथ आवश्यकता की सामग्री भेंट की, तो वहीँ दूसरी ओर श्यामनगर वृधाश्रम में भी बुजुर्गो को आवश्यकता की फल-फ्रूट वितरित किये। फिर अगले दिन 8 अप्रैल को भी संस्था के सदस्य इकट्ठा होकर राजधानी के विशाल अस्पताल मेकाहारा में गये जहाँ मरीजों को फल-फ्रूट सहित खाद्य सामग्री वितरित कर उनको भी अपनी खुशियों में शामिल किया। इन सभी कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संपन्न करने में संस्थापक किशोर आहूजा एवं अध्यक्ष मनोज डेंगवानी के साथ मुखी गुरनामल रोहरा, राजू तारवानी, अमर दौलतानी, बबला होतवानी, शंकर पिंजानी, विनोद टेकवानी, अजित वाधवानी, सुनील छतवानी, अमर चंदनानी, विपुल गोविन्दानी, मयूर परवानी, पंकज पंजवानी, शंकर मोटवानी, भरत पमनानी, संजय मंधान, रवि तेजवानी, संजय रामानी, मनीष पंजवानी, दिलीप बजाज, अनिल राघवानी, राकेश डेंगवानी, महेश गंगवानी काचेला, अनिल केवलानी, रतन वर्ल्यानी, नरेश संतवानी शामिल हुये।

नवरात्री के शुभ अवसर माता के नौ रूपों की आराधना करें , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw