रायपुर : दो दिन पहले 10-12 दुकानों के ताले टूटने से व्यापारी सकते में आ गये थे, एक चोर ने पंडरी कपड़ा मार्केट के अंदर दो घंटे के भीतर दस दुकानों के ताले तोड़कर दुकानों के कैश काउंटर की तलाशी लेते हुए 15 से 20 हजार रुपए नकदी पर हाथ साफ कर दिया था। राहत की बात यह रही कि दुकानदारों ने अपनी दुकानों में मोटी रकम नहीं रखी थी, अन्यथा चोरी की रकम का आंकड़ा और बढ़ सकता था। अब पंडरी बस स्टैंड की 12 दुकानों में चोरी करने वाला शातिर चोर 12 घंटे से पहले ही धरा गया है। पुलिस ने उसे पकड़ कर जेल भेज दिया है। आरोपी पुराना चोर है, सिविल लाइनथाना क्षेत्र में वह कई चोरी कर चुका है। अभी कुछ दिन पहले ही वह जेल से छूटा था। जेल से निकलते ही इसने फिर घटना को अंजाम दे दिया है।
पुलिस के अनुसार पंडरी बस स्टैंड के पगरिया कॉम्पलेक्स के होजियारी मार्केट की 12 दुकानों में चोरियां हो गई थी। सीसीटीवी फुटेज में एक ही चोर नजर आया था, जिसने लोहे के रॉड से दुकान का ताला तोड़कर अन्दर प्रवेश किया था। देवेंद्र नगर पुलिस ने अपराध दर्ज कर चोर की तलाश शुरू की। सीसीटीवी फुटेज में उसका हुलिया राजातालाब निवासी ईजहान खान से मिल रहा था। ईजहान पुराना चोर है। शक के आधार पर पुलिस ने ईजहान के घर दबिश दी। वह घर से गायब मिला। आरोपी शराब पीने का आदी था। इसलिए पुलिस ने शराब भट्ठी में भी मुखबिरों को भी सक्रिय कर दिया था। जैसे ही आरोपी ईजहान शराब खरीदने पहुंचा, तो पुलिस ने उसे धरदबोचा। आरोपी से चोरी की रकम बरामद हुई है।
नवरात्री के शुभ अवसर माता के नौ रूपों की आराधना करें , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw
आरोपी ईजहान पहले भी कई चोरियां कर चुका है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पहले भी 5 चोरियों में पकड़ा जा चुका है। आरोपी करीब सप्ताह भर पहले जेल से छूटा था। इसके बाद फिर चोरी करने लगा था। देवेंद्र नगर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की नगदी रकम एवं घटना में प्रयुक्त आलाजरब जप्त किया गया है। आरोपी के विरूद्ध थाना देवेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 152/24 धारा 457, 380 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।



