मोदी के पक्ष में मुस्लिम समाज ने हैदरी मस्जिद में लहराए मोदी के पोस्टर, ‘मोदी है तो मुमकिन है’ का लगाया नारा।

भोपाल (मप्र.) : अब मतदाता जागरूक हो गया है, उसे बरगलाना इतना आसन नहीं है, वहीँ इस समय लोकसभा चुनाव का प्रचार चरम पर है। भोपाल में भी अधिकतर राजनैतिक दल व प्रत्याशी मतदाताओं को अपनी तरफ लुभाने में जुटे हुये हैं। इसी सिलसिले में भोपाल संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा ईद के मौके पर दाऊदी बोहरा समुदाय के बीच जुमेराती क्षेत्र में स्थित अलीगंज हैदरी मस्जिद में पहुंचे। यहां पहुंचकर आलोक शर्मा ने बोहरा समाज के लोगों को ईद की मुबारकबाद दी। इस मौके पर बोहरा समुदाय के कुछ लोग हाथ में “फिर एक बार, मोदी सरकार” की तख्तियां लहराते नजर आए। इतना ही नहीं, आलोक शर्मा के आह्वान पर बोहरा समुदाय के लोग मस्जिद में “मोदी है तो मुमकिन है” और “अबकी बार, 400 पार” के नारे भी लगाते नजर आए। यहाँ बोहरा समुदाय के मुस्लिमों में काफी उत्साह दिखा।

मुस्लिम समाज ने की पीएम मोदी की सराहना :

ईद के मौके पर अलीगंज हैदरी मस्जिद के आमिल जनाब जौहर अली ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि हम अपने वजीर-ए-आलम की बेहद कद्र करते हैं। उनसे हमारे घर जैसे ताल्लुकात हैं। पीएम मोदी के सैयदना साहब से भी अच्छे रिश्ते हैं। सैयदना साहब भी उनकी बहुत कद्र करते हैं। इसके बाद उन्होंने भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम अल्लाह से आपकी कामयाबी की दुआ करते हैं। साथ ही अपना समर्थन देने की भी बात कही।

07 मई को होगा लोकसभा चुनाव का मतदान :

नवरात्री के शुभ अवसर माता के नौ रूपों की आराधना करें , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw

भोपाल संसदीय सीट पर तीसरे चरण में 07 मई को मतदान होने जा रहा है। यहां पर शुक्रवार से नामांकन प्रक्रिया की शुरु हो चुकी है। इस सीट पर मुख्य मुकाबला भाजपा प्रत्याशी पूर्व महापौर आलोक शर्मा और कांग्रेस के अरुण श्रीवास्तव के बीच है। इस बार भाजपा 400 सीटों का लक्ष्य लेकर चल रही है, जो की मुस्लिम समाज के वोटों से ही संभव है।