रायपुर : राजधानी के रेलवे स्टेशन में पार्किंग का बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगभग तीन माह पूर्व रायपुर रेलवे स्टेशन में कर्मचारी की बदसलूकी का विडियो भी सोशल मिडिया पर वायरल हुआ था। कई बार विवाद की घटनायें सामने आई है। इस बार रायपुर रेलवे स्टेशन में पार्किंग ठेकेदार और उनके आदमियों की गुंडागर्दी के खिलाफ अब शहर आटो टैक्सी चालक महासंघ ने भी मोर्चा खोल दिया है। महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर डा. गौरव कुमार सिंह से मुलाकात कर शिकायत पत्र सौंपा और 72 घंटे के भीतर व्यवस्था सुधारने का अल्टीमेटम दिया है। इसके बाद भी व्यवस्था नहीं सुधरने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई है। कलेक्टर ने जल्द ही व्यवस्था सुधरवाने का आश्वासन दिया है। पार्किंग ठेकेदार के गुर्गे ऑटो वालों से भी बदसुलूकी करते है, वहीँ कुछ ऑटो वालों ने नाम ना छपने की शर्त पर बताया कि स्टेशन के अन्दर ऑटो लगाने के लिये प्रतिमाह दो हजार रूपये की राशि की मांग भी की गई है, जिसने दी उसका ऑटो अन्दर लग गया बाकी बाहर। माचिस मीडिया की पड़ताल में यह बात सही साबित हुई।
जानिए क्या है विवाद का पूरा मामला :
रेलवे स्टेशन परिसर में जब से रेलवे प्रशासन ने वाहनों की पार्किंग का नया ठेका दिया है, तब से लगातार वाहन चालकों से विवाद, मारपीट और जबरन वसूली की शिकायत सामने आ रही है। एयरपोर्ट, बस टर्मिनल की तरह रेलवे स्टेशन में भी पिक एंड ड्राप की नि:शुल्क सुविधा दी गई है, जिसका समय दो पहिया के लिए पांच मिनट और चार पहिया वाहनों के लिए सात मिनट निर्धारित है, लेकिन पार्किंग ठेकेदार और उनके आदमी पिक एंड ड्राप की नि:शुल्क सुविधा वाहन चालकों को नहीं दे रहे है और मनमाना किराया वसूल रहे हैं। रोज कई वाहन चालकों से गाली-गलौज और मारपीट तक की जाती है। वहीँ अपने परिजनों को छोड़ने आये लोगो को 15 मिनट से ज्यादा का समय भी लग जाता है। प्रवेश करके निकलने में ही 10 मिनट लग जाते है।
ठेकेदार के लोग गुंडागर्दी कर करते हैं विवाद :
नवरात्री के शुभ अवसर माता के नौ रूपों की आराधना करें , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw
शहर आटो टैक्सी चालक महासंघ के अध्यक्ष कमल पांडेय ने बताया कि स्टेशन में यात्रियों को पहुंचाने आटो और ई-रिक्शा चालक दिन में कई बार आते-जाते रहते हैं। उनके साथ भी ठेकेदार के लोग गुंडागर्दी कर विवाद करते है। इसकी शिकायत रेलवे अधिकारियों से लगातार करने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। जिला और रेलवे पुलिस तक हस्तक्षेप नहीं कर रही है। लगभग रोजाना कई यात्रियों अथवा उनके परिजनों के साथ गुंडागर्दी हो रही है।
महासंघ ने ठेकेदार की इस गुंडागर्दी पर रेलवे और जिला प्रशासन का संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए कहा है कि 72 घंटे के भीतर जिला और रेलवे प्रशासन कोई संतोषजनक कार्यवाही नहीं करता है तो उग्र आंदोलन किया जायेगा। कलेक्टर से मिलने गए प्रतिनिधिमंडल में महासंघ के अध्यक्ष कमल पांडेय, संदीप नपित, विवेक मिश्रा, गब्बर खान, पीआर नायक आदि शामिल थे।
सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/
वरिष्ठ भाजपा नेता प्रकाश बजाज ने रेलवे स्टेशन में पार्किंग ठेकेदार के गुर्गो द्वारा नई व्यवस्था का बहाना करके आम जनता के साथ की जा रही बदसलूकी और बदतमीजी और अवैध वसूली की कड़ी निंदा की है। उक्त सम्बन्ध में बजाज ने रेल प्रशासन और पुलिस प्रशासन को तुरंत हस्तक्षेप कर कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है।



