रायपुर : मौसम में लगातार बदलाव जारी है, कहीं तेज बारिश तो कहीं बूंदाबांदी के साथ तेज अंधड़ और तूफान। अब मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आगामी दो दिनों में अधिकतम तापमान 2 से 4 डिग्री तक बढ़ सकता है। यानी 14 अप्रैल के बाद से राजधानी समेत प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम सुहाना बना रहेगा, वहीँ आज भी मौसम सुहाना रहा है। प्रदेश के एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ गाज गिरने की आशंका है। वहीँ बीते दिनों डोंगरगढ़ में भरी बारिश भी हुई है।
राजधानी में शुक्रवार को भी अधिकतम तापमान सामान्य से 9 डिग्री कम रहा और 30.2 डिग्री रिकार्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 4 डिग्री कम 20.5 डिग्री रहा। सुबह से दोपहर तक रूक-रूककर फुहारें पड़तीं रहीं। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को गरज-चमक के साथ थोड़ी-बहुत बौछारें पड़ सकती हैं। अधिकतम तापमान 33 व न्यूनतम तापमान 22 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।
नवरात्री के शुभ अवसर माता के नौ रूपों की आराधना करें , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw
राजधानी में पिछले चार दिनों से भीषण गर्मी से राहत मिली है, लोगों ने कूलर और एसी चलाना बंद कर दिया है। द्रोणिका के असर से बंगाल की खाड़ी से नमी वाली हवा आ रही है। इस कारण बादल छाने से लेकर हल्की बारिश हो रही है। हालांकि पिछले 24 घंटे में खास बारिश नहीं हुई। महज 0.6 मिमी पानी गिरा है। बादल छाने व फुहारें पड़ने के कारण मौसम खुशनुमा है।



