व्यापार : एप्पल के फ़ोन को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता बनी रहती है, ये फोन बाज़ार में आने से पहले ही बुक हो जाते है, ये स्टेटस सिम्बल माने जाते है। एप्पल ने लगभग 7 महीने पहले ही अपनी iPhone 15 सीरीज लॉन्च की है, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया है। एप्पल ने आईफोन 15 सीरीज में यूएसबी टाइप सी पोर्ट के साथ कई बड़े बदलाव किए हैं, अब नई जानकारी को लेकर दावा किया जा रहा है कि आईफोन 16 और आईफोन 16 प्रो इसी साल सितंबर के महीने में लॉन्च हो सकता है, जिसमें एप्पल कई ऐसे फीचर्स देगा जो अभी तक किसी भी आईफोन सीरीज में नहीं मिला है। वहीँ एप्पल के महंगे फोन से ज्यादा इसके पुराने फोन्स की बिक्री ज्यादा होती है, कारण कि मध्यमवर्ग के लोगों की पहुँच में हो जाते है।
वहीँ अब एप्पल सैमसंग और गूगल पिक्सल को टक्कर देने के लिए इस बार आईफोन 16 सीरीज में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फीचर्स दे सकता है। इसके अलावा आईफोन 16 सीरीज पहले के आईफोन के मुकाबले थोड़ा बड़ा हो सकता है। साथ ही आईफोन 16 में आईफोन 15 की तरह टाइटेनियम बॉडी दी जा सकती है। अगर आप भी एप्पल लवर्स हैं तो यहां हम आपको आईफोन 16 में मिलने वाले संभावित फीचर्स के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
आईफोन 16 की लॉन्चिंग की ये है सही तारीख :
नवरात्री के शुभ अवसर माता के नौ रूपों की आराधना करें , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw
एप्पल आईफोन 16 को सितंबर के महीने में लॉन्च करेगा। एप्पल बीते तीन बार से आईफोन को मंगलवार और बुधवार को महीने के पहले दो हफ्ते में लॉन्च कर रहा है। आपको बता दें आईफोन 15 को 5 सितंबर 2023 को लॉन्च किया गया था। आईफोन 14 को 7 सितंबर 2022 को लॉन्च किया और आईफोन 13 को 14 सितंबर 2021 को लॉन्च किया गया। वहीं आईफोन की बुकिंग हर बार लॉन्चिंग के हफ्ते के शुक्रवार से होती है और इसकी सेल अगले हफ्ते के शुक्रवार से शुरू होती है। जिसको लेकर प्रयोगकर्ता लगातार अपनी नजरें नए मॉडल पर बनाकर रखे हुये है।
आईफोन 16 की सटीक कीमत :
एप्पल हर बार आपनी नई आईफोन सीरीज को पुरानी सीरीज के मुकाबले ज्यादा कीमत पर लॉन्च कर रही है। आईफोन 14 के मुकबाले आईफोन 15 सीरीज 16 प्रतिशत महंगी थी। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि आईफोन 16 सीरीज आईफोन 15 के मुकाबले महंगी हो सकती है। आईफोन 16 के दाम को लेकर अभी कई दावे किए जा रहे हैं, जिन पर पूर्ण विश्वास नहीं किया जा सकता, जब तक की एप्पल आईफोन 16 सीरीज को लॉन्च नहीं कर देता। इसलिये इसका दाम स्पष्ट बताना मुश्किल है।
आईफोन 16 की डिजाइन और डिस्प्ले की गुणवत्ता :
भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें, हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs
आईफोन 16 प्रो और आईफोन 16 प्रो मैक्स में पहले के मुकबाले बड़ी स्क्रीन मिल सकती है. साथ ही इन दोनों आईफोन में Periscope कैमरा दे दिया जा सकता है। आईफोन 16 प्रो और आईफोन 16 प्रो मैक्स में 6.3 इंच और 6.9 इंच की डिस्प्ले मिल सकता है, साथ ही थिनर बेंज भी दिया जा सकता है।
आईफोन 16 के स्पेसिफिकेशन :
एप्पल पहली बार आईफोन 16 सीरीज में AI सपोर्ट दे सकता है। इसके लिए कंपनी ने माइक्रोसॉफ्ट के साथ हाथ मिलाया। माइक्रोसॉफ्ट भी इसमें अपनी तकनीक का सहयोग देगा। इसके अलावा आईफोन 16 में A18 Pro चिप दी जा सकती है। इसके अलावा आईफोन 16 में आपको कई बड़े बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं।
आईफोन 16 की बैटरी साइज में होगा बदलाव :
लेटेस्ट लीक्स से इस बात का संकेत मिला है कि कंपनी इस साल आईफोन 16 सीरीज के बैटरी साइज को बढ़ा सकती है।आसान भाषा में इसका मतलब यह है कि इस साल ज्यादा क्षमता वाला बैटरी मिलेगी जो पहले की तुलना लंबे समय तक आप लोगों का साथ देगी। वहीं, एक बात जो यहां गौर करने वाली है वह यह है कि आईफोन 16 सीरीज में उतारे जाने वाले सभी मॉडल्स में बड़ी बैटरी नहीं होगी। एक मॉडल ऐसा भी होगा जिसमें ग्राहकों को छोटी बैटरी से काम चलाना होगा। बाकी सभी चीजें बाज़ार में फोन आने के बाद ही स्पष्ट हो पायेंगी।
सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/



