माफिया अतीक के भाई अशरफ का आधा जवाब हुआ पूरा, मरने से पहले वो कह रहा था कि “मेन बात ये है की गुड्डू….”।

प्रयागराज (उ.प्र.) : माफिया अतीक के भाई अशरफ की हत्या के बाद लोगों के मन एक सवाल का जवाब अधुरा रह गया था, जो कि अब 1 साल बाद पुलिस ने अशरफ का आधे जवाब पूरा कर लिया है। माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की 15 अप्रैल को उस वक्त गोली मार कर हत्या कर दी गई थी जब अतीक और अशरफ मीडिया को बाइट दे रहे थे। अतीक और अशरफ की हत्या को एक साल पूरा हो गया है। एक साल तक लोगों के जेहन में सिर्फ यही सवाल था की हत्या से पहले अशरफ मीडिया को जो बात बताना चाह रहा था वो क्या थी, मीडिया की बाइट में अशरफ ने जैसे ही बोला की मेन बात ये है कि गुड्डू मुस्लिम… तभी उसको शूटरों ने गोली मार दी थी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस बात को लेकर लोगों में उत्सुकता पैदा हो गई कि वास्तविकता क्या है?

ये कहना चाह रहा था अशरफ :

तभी से लोग अशरफ के इसी जवाब को जानना चाहते थे कि अशरफ गुड्डू मुस्लिम को लेकर क्या खुलासा करना चाहता था, लेकिन कुछ हद तक अशरफ की ये बात पूरी हो गई है दरअसल उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी बनाए गए अतीक के बेटे अली का पुलिस ने नैनी जेल जाकर उमेश पाल हत्याकांड का वारंट तामील कराया था तब ये बात सामने आई की गुड्डू मुस्लिम ही घर का भेदी था और अशरफ यही बताना चाह रहा था कि मेन बात ये है कि गुड्डू मुस्लिम गद्दार है। अब इसके आने के बाद काफी हद तक लोगों को इस सवाल का जवाब मिल गया है।

कौन है गुड्डू मुस्लिम?

नवरात्री के शुभ अवसर माता के नौ रूपों की आराधना करें , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw

प्रयागराज के चकिया के चक निरतुल में रहने वाला गुड्डू मुस्लिम 2002 में अतीक अहमद के सम्पर्क में आया था गुड्डू मुस्लिम के पास देसी बम बनाने की कई तकनीक है, कहते हैं कि गुड्डू पैदल चलते हुए या फिर पीछे बाइक पर बैठा बैठा भी बम बना लेता है और गुड्डू के ही बम से उमेश पाल के एक सुरक्षा कर्मी की जान गई थी। गुड्डू पूर्वांचल के डॉन श्री प्रकाश शुक्ला सहित कई माफियाओं के लिए काम कर चुका है। अतीक अहमद और गुड्डू मुस्लिम के कई कारनामें जगजाहिर है। अतीक के जेल जाने के बाद वसूली की रक़म गुड्डू मुस्लिम और साबिर ही अतीक की बीवी शाईस्ता का आदेश मिलने पर वसूलते थे, उमेश पाल हत्याकांड के बाद से गुड्डू मुस्लिम, साबिर, अरमान भी फरार हैं। इन पर पुलिस ने 5 लाख रुपये का इनाम रखा है, प्रयागराज पुलिस ने गुड्डू मुस्लिम को भगोड़ा घोषित करते ही उसके दो मकानों को गैंगस्टर के तहत कुर्क किया है। अशरफ की हत्या के बाद की हत्या के बाद मीडिया को भी अपने कामों में दिक्कत होने लगी थी।

सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/