बलरामपुर : नशे के सौदागर लगातार युवाओं को नशे की लत लगा रहे है, जिससे नशे की खपत राज्य के साथ-साथ हर जगह लगातार बढ़ रही है। जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले की शंकरगढ़ पुलिस ने नशे का अवैध जखीरा बरामद किया है। यहाँ मुख्य सरगना समेत कुल 3 आरोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। आरोपी पड़ोसी राज्य झारखंड से नशे का अवैध जखीरा लेकर आते थे और इसे क्षेत्र में खपाते थे। जप्त नशीली कफ सिरप और इंजेक्शन की कीमत लगभग 80 हजार है। वहीं आरोपियों के पास से 2 मोटरसाइकिल भी जप्त की गई है। वहीँ छ.ग. में ओड़िसा, पंजाब, महाराष्ट्र से भी नशे की सामग्री लगातार आ रही है।
इस मामले का खुलासा करते हुए एडिशनल एसपी शैलेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि, मुखबिर से सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम ने चलगली शंकरगढ़ निवासी दो आरोपी परवेज आलम और शोभनाथ पैकरा को चिरई घाट से गिरफ्तार किया गया है। उनकी ही निशानदेही पर चांदो थाना क्षेत्र से गुड्डू खान नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया है। जो इन्हें इस नशीली दवाईयो की डिलिवरी करता था। राज्य में लगातार नशे के सौदागर पकड़ में आ रहे है।
आरोपियों को भेजा गया जेल :
नवरात्री के शुभ अवसर माता के नौ रूपों की आराधना करें , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw
गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने भारी मात्रा में नशीली इंजेक्शन और कफ सिरप जब्त किया है। नशे की खपत राज्य में लगातार बढ़ रही है, जो कि चिंता का विषय है, वहीँ इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया है। आपको बता दें कि, आरोपी इस नशीली दवाइयों को क्षेत्र में बेचा करते थे। पुलिस ने इस घटनाक्रम में प्रयुक्त दो मोटरसाइकल को भी जब्त कर लिया है। नशे के सामानों में सिर्फ गांजा, कफ सिरप ही नहीं बल्कि बड़े स्तर पर ड्रग्स की सप्लाई भी करोड़ों रूपये की हो रही है।



