रायपुर : इस बार लोकसभा चुनाव में चार सौ सीटों को लेकर भाजपाई काफी ज्यादा ही सक्रिय हो गये है। प्रदेश की सभी 11 सीटों पर लोकसभा चुनाव का प्रचार दोनों ही पार्टी भाजपा-कांग्रेस द्वारा जोर-शोर से किया जा रहा है। दोनों की पार्टी के प्रदेश स्तर के नेता अलग-अलग लोकसभा क्षेत्र में प्रत्याशियों के पक्ष में जमकर प्रचार कर रहे हैं। साथ ही एक-दूसरे पर जमकर सियासी प्रहार भी कर रहे हैं। दूसरे चरण के चुनाव के लिए प्रचार के लिए दोनों ही पार्टियों के राष्ट्रीय नेताओं का दौरा शुरू हो चुका है। आगामी दिनों में पीएम नरेंद्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चुनावी सभा करने आने वाले हैं। ताबड़तोड़ सभाओं की उम्मीद बन रही है।
छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के रण में सियासी लड़ाई ने जोर पकड़ लिया है। पहले चरण के तहत बस्तर लोकसभा सीट पर 19 अप्रैल को वोटिंग होनी है। दूसरे चरण के तहत राजनादंगांव, महासमुंद और कांकेर सीट पर वोटिंग 26 अप्रैल को होगी। जबकि सात मई को तीसरे चरण के चुनाव के तहत रायपुर, दुर्ग, कोरबा, बिलासपुर, जांजगीर चांपा,रायगढ़ और सरगुजा में वोटिंग होगी।
नवरात्री के शुभ अवसर माता के नौ रूपों की आराधना करें , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw
जानकारी के अनुसार पीएम नरेंद्र मोदी 19 अप्रैल को धमतरी और राजनांदगांव में चुनावी सभा संबोधित कर सकते हैं। हालांकि अभी पीएमओ से कार्यक्रम तय नहीं हुआ है। लेकिन प्रदेश भाजपा संगठन द्वारा इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। इसी तरह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी 21 या 22 अप्रैल को चुनावी सभा लेने छत्तीसगढ़ आ सकते हैं। कार्यक्रम कहां हाेना है अभी तय नहीं किया गया है। इसी तरह यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी अगले सप्ताह आ सकते हैं। वहीं, कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी और स्टार प्रचारक 21 अप्रैल को कांकेर और राजनांदगांव में चुनावी सभा लेंगी। कांग्रेस द्वारा इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है।
भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें, हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs



