बिलासपुर : नशे में युवा आये दिन मारपीट की घटनाओं को अंजाम देते है, वहीँ छत्तीसगढ़ की राजधानी के मरीन ड्राइव की सड़क में भी ऐसी कई घटनायें सामने आ चुकी है, जहाँ युवा आपस में ही सड़क पर मारपीट कर बैठते है। ऐसी ही एक खबर न्यायधानी बिलासपुर की है, यहाँ के 36 मॉल स्थित तंत्रा बार में रविवार देर रात जमकर मारपीट हो गई। बार में एक गुट के युवतियों के साथ बाहर के युवकों ने जबरदस्ती डांस करने की कोशिश की जिसका दोस्तों द्वारा विरोध करने पर जमकर मारपीट हुई। इस घटना में एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि सभी नशे में थे।
घटना में बार मैनेजर व कर्मचारियों पर हुई कार्यवाही
इस घटना की पीड़ित गुट के एक युवक से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची। सिविल लाइन थाना पुलिस के आने तक बाहरी बदमाश गुट के सभी युवक भाग निकले थे। पुलिस ने तंत्रा बार के अंदर दबिश दी तो युवक-युवतियां शराब पीकर डांस करते मिले। देर रात 1 बजे तक शराब और खाना परोसे जा रहे थे। इसे लेकर पुलिस ने बार मैनेजर व कर्मचारियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की है। इस तरह देर रात निर्धारित समय के बावजूद बार संचालकों द्वारा शराब एवं चखने का सामान उपलब्ध कराना बार लाइसेंस के निर्धारित शर्तों के उल्लंघन करना पाया गया तथा साथ ही नशे में धुत युवक युवतियां देर रात लड़ाई झगड़े एवं मारपीट जैसी घटना को न्यौता देते हैं। इसके साथ ही मारपीट में घायल हुए युवक की रिपोर्ट पर भी FIR भी दर्ज किया गया।
बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज :
भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें, हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, विवेक कुमार रात्रे, पिता-हरिश्चन्द्र रात्रे, जांजगीर-चांपा जिले के अर्जुनी गांव का निवासी है। विवेक रात्रे बिलासपुर में LLB की पढ़ाई कर रहा है। बीते रविवार यानि 14 अप्रैल की रात वह अपने दोस्तों (पूजा देवांगन, संध्या जांगड़े, रोमा रात्रे, प्रवीण दिव्य, दीपक सिंह) के साथ बर्थडे सेलिब्रेट करने तंत्रा बार गया था। जहां ग्रुप की लड़कियों के साथ बदमाश लड़कों ने जबरदस्ती डांस करने लगे। इस पर ग्रुप के युवकों के साथ बदमाश लड़कों के ग्रुप के साथ झड़प हो गई। वहां मौजूद बाउंसर्स ने विवाद बढ़ने से रोका और मामले को शांत कराया। लेकिन बाहरी युवकों के गुट ने बाहर निकलते ही पार्किंग पर युवक-युवतियों के साथ बेरहमी से बेल्ट व लात-घूसों से जमकर मारपीट कर दी। इसके बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया था।
गाड़ी नंबर के आधार पर बदमाशों की तलाश जारी :
नवरात्री के शुभ अवसर माता के नौ रूपों की आराधना करें , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw
मारपीट में घायल हुए युवक ने बदमाशों की गाड़ी का नंबर पुलिस को दिया है। बदमाश युवकों का गुट CG 06 V 6796 में सवार होकर भागा था। अब पुलिस इस गाड़ी नंबर के माध्यम से उनकी तलाश में जुटी है। पुलिस द्वारा इस वाहन के नंबर के आधार पर जानकारी निकाली जा रही है। मामले FIR दर्ज होने की जानकारी मिली है।



