टाइगर राजा सिंह को राम नवमी पर शोभायात्रा निकालने की नहीं मिली अनुमति, कहा ये….।

हैदराबाद (तेलंगाना) : ऐसा पहली बार हुआ है कि टाइगर राजा सिंह रामनवमी पर शोभायात्रा नहीं निकाल पाये है। तेलंगाना में भाजपा के फायरब्रांड नेता टाइगर राजा सिंह ने एक बार फिर ओवैसी बंधुओं पर निशाना साधा और लव जिहाद जैसे मुद्दों पर बात की है। उन्होंने हैदराबाद में भगवान राम की शोभायात्रा निकालने की अनुमति न मिलने पर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हमने परमिशनके लिए 45 दिन पहले ही पूछा था लेकिन कल रात को रिजेक्ट करने का क्या मतलब है? मेरी हिम्मत मुझे राम भक्तों से मिलती है। मैं भड़काऊ भाषण नहीं देता हूं। लेकिन लव जिहाद जैसे मसलों पर बोलता हूं। मेरे ख़िलाफ हर साल कई मामले बनते हैं लेकिन मुझे डर नहीं है। अनुमति नहीं मिलने पर टाइगर राजा सिंह काफी भड़के हुये थे। प्रतिवर्ष उनके शोभायात्रा निकालने पर विशाल जनसमूह है। इसी हैदराबाद में शुक्रवार को बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर नमाज पढ़ते हैं। इसी हैदराबाद में रमज़ान के महीने में सड़कों पर इफ्तार पार्टी होती है।

टाइगर राजा सिंह ने कहा, ‘ओवैसी भाईयों को यहां से भगाना ही मेरा लक्ष्य है। उनके अंदर डर पैदा हो गया है, इसीलिए अकबरुद्दीन मौत की बातें कर रहे हैं। भाजपा जल्द ही तेलंगाना में सरकार बनायेगी। यही वजह है कि ओवैसी बंधुओं के अंदर डर है।’ आपको बता दें कि टाइगर राजा सिंह जब भी रामनवमी की शोभायात्रा निकालते है, तो प्रशासन अन्य समुदाय के लोगों को शहर से बाहर भेज देता है, वहीँ मस्जिदों को ढंकने की बातें भी सामने आती है।

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y

राजा सिंह ने हैदराबाद से चुनाव लड़ रहीं भाजपा प्रत्याशी माधवी लता को लेकर भी बयान दिया है। उन्होंने कहा, ‘माधवी लता कोशिश तो कर रही हैं टक्कर देने की, अगर बोगस वोट नहीं पड़े तो वह पक्का जीतेंगी। हमें माधवी लता से शिकायत नहीं है लेकिन हैदराबाद के कैंडिडेट का नाम हमसे सलाह लेकर करते तो हम और अच्छा कैंडिडेट भाजपा की तरफ से देते।’ इसको लेकर रजा सिंह ने अफ़सोस जताया।