नक्सलियों पर कार्यवाही से बौखलाहट में कांग्रेस, अमित शाह ने नक्सली समस्या को पूर्ण रूप से खत्म करने की कह दी है बात।

रायपुर : नक्सली समस्या को लेकर केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह से स्पष्ट कह दिया है कि नक्सलवाद को पूर्ण रूप से ख़त्म किया जायेगा। जिसको लेकर केंद्र सरकार ने नक्सलियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वहीँ छ.ग. में कांग्रेस की सत्ता होने पर नक्सलियों ने कोई आतंक नहीं मचाया , जिसको लेकर वर्तमान सत्ताधारी दल भाजपा सवाल उठा रही है, तो वहीँ नक्सलियों के उपर कार्यवाही होने से कांग्रेस भी सवाल उठा रही है। कल की घटना है कि कांकेर स्थित छोटेबेठिया थाना क्षेत्र की पहाड़ियों पर 29 नक्सलियों को ढेर करने की अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही के बाद एक तरफ जहां जवानों का उत्साह बढ़ा हुआ है। वहीं इसे लेकर राजनीति भी शुरू हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पहले मुठभेड़ को फर्जी बताया, फिर विवाद बढ़ता देख राग बदल दिया है।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पहले कहा था कि जबसे भाजपा की सरकार बनी है, प्रदेश में फर्जी मुठभेड़ बढ़ गई है। इसके बाद उन्होंने अपना राग बदलते हुए कह दिया कि उन्होंने यह बयान पहले दिया गया था, मुठभेड़ की जानकारी बाद में लगी। वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ने कहा कि इससे पहले कांग्रेस सर्जिकल स्ट्राइल को भी काल्पनिक बता चुकी है।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता केदारनाथ गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस बौखला गई है। पिछले पांच वर्ष तक भूपेश सरकार में नक्सलवाद पैर फैलाता रहा है। वहीँ भाजपा के नेताओं की लगातार टारगेट किलिंग हुई। तब कांग्रेस सरकार ने कोई कार्यवाही नहीं की थी, तो नक्सली भी चुप थे। अब विष्णुदेव साय सरकार में कार्यवाही हो रही है, तो नक्सली भी लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे है।

भूपेश ने जवानों के शौर्य का किया अपमान :

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y

उप मुख्यमंत्री व गृह मंत्री विजय शर्मा ने भूपेश बघेल द्वारा मुठभेड़ को फर्जी बताने को जवानों के शौर्य का अपमान बताया है। उन्होंने सवाल किया, ‘जिन घायल जवानों से मैं अस्पताल में मिलकर आया हूं, क्या वह भी फर्जी है? बघेल को इसका जवाब देना होगा। मामले को लेकर भाजपा काफी आक्रामक हो गई है , वहीँ लोकसभा चुनाव को लेकर नक्सलियों और जवानों के बीच कड़े संघर्ष को भी नाकारा नहीं जा सकता।

कांग्रेस ने की जांच की मांग :

कांग्रेस ने मुठभेड़ की जांच की मांग कर दी है। कांग्रेस की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि जो बलिदान हुए और कुछ सुरक्षाकर्मी घायल हैं, उनके प्रति हमारी संवेदनाएं हैं।

कांग्रेस पार्टी का ये निकृष्ट बयान है :

सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/

मारे गए नक्सलियों को कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता द्वारा बलिदानी बताए जाने पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव बोले कि कांग्रेस पार्टी का ये निकृष्ट बयान है। यह सुरक्षा बलों के मनोबल, पराक्रम और बस्तर की जनता पर प्रहार है। इस बात ने भी बड़ा तुल पकड़ लिया है।