बेंगलुरु में जय श्रीराम बोलने पर जमकर पिटाई, कहा : सिर्फ अल्लाहु अकबर बोलो, सामने आई ये घटना….।

बेंगलुरू (कर्नाटक) : जहाँ हिन्दू समाज रामनवमी की खुशियाँ मनाने लगा हुआ था, वहीँ दो हिन्दू युवकों की खुशियों पर आफत आ गई। रामनवमी के मौके पर तीन युवकों के साथ भगवान राम के नाम का नारा लगाने पर जमकर मारपीट की गई है, साथ ही उन्हें अल्लाहु अकबर का नारा लगाने को भी कहा गया। मामले का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। खबर सामने आई है कि जय श्री राम के नारे लगाने पर तीन लड़कों की पिटाई कर दी गई। आरोपियों ने उनके ऊपर डंडे से भी हमला किया। इससे एक लड़के के सिर में और दूसरे की नाक में चोट आई है। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही कर रही है। यह मामला चिकबेतहली का है, जहां तीन लड़के एक कार से जा रहे थे। उनके पास भगवा झंडा था और वह जय श्री राम के नारे लगा रहे थे। इसके बाद बाइक पर आए लड़कों ने उन्हें रोका और बहस शुरू कर दी। 

इस घटना का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि बाइक पर बैठा एक लड़का कहता है कि उन्हें जय श्री राम नहीं बल्कि अल्लाहु अकबर कहना चाहिए। जवाब में कार सवार लड़का कहता है कि हमारा त्योहार है, हम जो चाहें नारे लगाएंगे। जब आप अपना त्योहार मनाते हैं तो क्या हम कुछ कहते हैं क्या। इसके बाद दोनों पक्षों में बहस होने लगती है। आरोपी लड़के भगवा झंडा छीनने का भी प्रयास करते हैं और कार में बैठे लड़कों को बाहर निकालते हैं। इसके बाद डंडे से उन पर हमला कर देते हैं। बाद में दो और लड़के आरोपियों के साथ मिलकर पीड़ितों के साथ मारपीट करते हैं। चारों ने बहस के बाद कार सवार युवकों पर हमला कर दिया। उनके साथ मारपीट की, इस मारपीट में एक युवक की नाक पर गंभीर चोट लगी है।

आरोपियों में दो नाबालिग भी शामिल, घटना को लेकर पुलिस ने बताया :

सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/

बेंगलुरु सिटी नॉर्थईस्ट के डीसीपी बीएम लक्ष्मी प्रसाद ने कहा, ‘कार में यात्रा करते समय तीनों युवक हाथ में झंडा लिए हुए थे और जय श्री राम के नारे लगा रहे थे। उसी दौरान दो युवकों ने कार को रोक लिया और नारा न लागने को कहा। साथ ही, उनसे अल्लाह हू अकबर कहने को भी कहा। जैसे ही ये लोग कार से उतरे, ​​बाइक पर सवार लोगों ने उन पर हमला कर दिया। इस दौरान एक व्यक्ति की नाक पर चोट लग गई। चारो आरोपी एमएस पाल्य के रहने वाले हैं। वहीं, पीड़ित पवन कुमार, राहुल और बिनायक संजीवनी नगर के रहने वाले हैं। घटना के बाद आरोपी भाग गए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ितों को अस्पताल भेजा और मामला दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अपुष्ट जानकारी के अनुसार आरोपी पांच बताये जा रहे है।

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y

उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस मामले में आईपीसी की धारा 295, 298, 324, 326, 506 और दंगा भड़काने की आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि घटना में शामिल चार आरोपियों में से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी दो आरोपियों की तलाश जारी है। इस पूरे मामले में दो आरोपियों की पहचान फरमान और समीर के रूप में हुई है। बाकी दो नाबालिग बताये जा रहे हैं। पुलिस उन्हें खोज रही है।

वहीँ इस मामले की जानकारी होने पर बेंगलुरु उत्तर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार शोभा करंदलाजे ने घायल युवकों से मुलाकात की,उन्होंने अपील की कि सभी को तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए और उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जानी चाहिए। पीड़ितों आवश्यक मदद का भी आश्वासन दिया।