अशोका बिरयानी के पास सीवरेज लाईन में सफाई के दौरान दर्दनाक हादसा, दो मजदूरों की मौत।

रायपुर : तेलीबांधा से एक बड़ी खबर सामने आई रही है। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा स्थित अशोका बिरयानी के पास गहरे सीवर लाइन की सफाई करते हुए दो मजदूरों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक सफाई करते समय सीवर से निकली जहरीली गैस से दम घुटने की वजह से दोनों मजदूरों की मौत हो गई। दोनों मृतक अशोका‍ बिरयानी रेस्‍टोरेंट के कर्मचारी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। दोनों के शवों को देखकर लोग सहम गये।

जानकारी के अनुसार अशोका‍ बिरयानी के दो कर्मचारी कमलेश और डेविड गुरुवार की सुबह रेस्‍टोरेंट के पास करीब 15 फीट गहरे सीवर लाइन की सफाई करने अंदर दाखिल हुए थे। सफाई करते समय सीवर से निकली जहरीली गैस से दम घुटने की वजह से दोनों कर्मचारियों की मौत हो गई।

इसकी घटना की सूचना तत्काल तेलीबांधा थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाकर पेट्रोलिंग की टीम मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद दोनों को निकालने का प्रयास किया, लेकिन कामयाब नहीं हो पाए। बाद में किसी तरह दोनों शवों को बाहर निकाला गया। इसके बाद तुरंत निजी अस्‍पताल में लाया गया, जहां डाक्‍टरों ने जांच के बाद दो मजदूरों को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने इस मामले में कुछ स्पष्ट नहीं किया। वहीँ एक साथ दो शवों को देखकर पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।

तेलीबांधा थाना की पुलिस ने बताया कि दो लोगों की सीवर की सफाई करने के लिए अंदर दाखिल हुए थे। सफाई करते समय सीवर से निकली जहरीली गैस से दम घुटने की वजह से दोनों की मौत हो गई। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच की जा रही है। अभी इस मामले में कुछ भी कह पाना मुश्किल है।

सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/