इलाज के लिये जा रही महिला कैदी से जेल वैन में बलात्कार, इन पर हुआ मामला दर्ज….।

जींद (हरियाणा) : हरियाणा के रोहतक जिले से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। रोहतक पीजीआई में इलाज के लिए आई महिला कैदी से प्रिजनर वैन में दो कैदियों ने बलात्कार की वारदात को अंजाम दिया। महिला का आरोप है कि दोनों कैदियों ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ दिया। जिसके बाद वो बेहोश हो गई। इसी का फायदा उठाकर दोनों ने महिला का रेप किया। ये घटना लगभग दो महीने पहले की बताई जा रही है। यह मामला फरवरी का बताया गया है और इस बारे में पुलिस ने गुरुवार को जानकारी दी है।

रोहतक पीजीआई के बाहर प्रिजनर वैन में महिला कैदी से बलात्कार:

पीड़ित महिला ने पूरे मामले की शिकायत जींद पुलिस को दी है। मामले में जींद सिविल लाइन थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर दोनों कैदियों के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज कर रोहतक पुलिस को भेज दी है। बताया गया है कि महिला नशा तस्करी के जुर्म में जींद जेल में सजा काट रही है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि रोहतक पीजीआई में उसका इलाज चल रहा है। 20 फरवरी को प्रिजनर वैन से उसे इलाज के लिए पीजीआई रोहतक ले जाया गया। प्रिजनर वैन में उसके साथ कैदी मनीष और गांव धनौरी निवासी सतीश भी था। इस मामले का खुलासा अभी हुआ है।

महिला के खिलाफ जेल में आत्महत्या की कोशिश का मामला दर्ज :

सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/

पीड़ित महिला के मुताबिक रोहतक पीजीआई में वैन का खड़ा कर सुरक्षाकर्मी कागजात तैयार करवा रहे थे। तभी दोनों आरोपियों ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। जिसके बाद आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप लगाने वाली महिला कैदी के खिलाफ भी तनाव के चलते जेल में जान देने की कोशिश करने का मामला दर्ज है। पुलिस ने बताया कि मादक पदार्थ तस्करी के मामले में सजा काट रही महिला कैदी ने तहरीर दी है कि उसका इलाज PGI, रोहतक में चल रहा है और 20 फरवरी को उसे कैदी वाहन से वहां ले जाया गया था। महिला द्वारा दी गई तहरीर के मुताबिक, गाड़ी में उसके साथ मनीष और सतीश नामक दो अन्य कैदी थे, जिन्होंने इस घटना को अंजाम दिया। 

छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw

जींद सिविल लाइन थाना पुलिस ने महिला कैदी की शिकायत पर कैदी मनीष तथा बंदी सतीश के खिलाफ नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कर जीरो एफआईआर रोहतक पुलिस को भेज दी है। जींद सिविल लाइन थाना प्रभारी सुखबीर ने बताया कि महिला कैदी की तरफ से शिकायत मिली थी। जिसके आधार पर मामला दर्ज किया गया है। घटना स्थल पीजीआई रोहतक बताया गया है। इसलिए जीरो एफआईआर रोहतक पुलिस को भेज दी गई है। मामले में पुलिस की जांच जारी है। मामले को लेकर अभी शिकायत हुई है, इसको लेकर कई सवाल भी उठ रहे है, जिसको लेकर कुछ बता पाना मुश्किल है।