शराब घोटाला : पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा और बेटा यश ईडी की गिरफ्त में, जल्द होंगे कोर्ट में पेश।

रायपुर : छत्तीसगढ़ के चर्चित 2000 करोड़ के शराब घोटाले में समंस जारी होने पर शनिवार को पूर्व आइएएस अनिल टुटेजा और उनके बेटे यश टुटेजा बयान देने ईओडब्ल्यू दफ्तर पहुंचे। जानकारी के अनुसार टुटेजा को इससे पहले तीन बार पूछताछ के लिए समंस दिया गया था। सुबह बयान देने पिता-पुत्र ईओडब्ल्यू मुख्यालय पहुंचे। जहां एडिशनल एसपी की टीम ने टुटेजा से पूछताछ की। पांच घंटे की पूछताछ के बाद जैसे ही वह बाहर निकले तो ईडी की टीम ने हिरासत में ले लिया। शराब घोटला मामले में ईडी ने रिटायर्ड आईएएस अफसर अनिल टुटेजा को गिरफ्तार कर लिया है। आज शाम से पहले ईडी अनिल टुटेजा को कोर्ट में पेश करने वाली है।

अंदर पूछताछ, और बाहर खड़ी थी ईडी की टीम :

ईओडब्ल्यू के कार्यालय में जब अनिल टुटेजा और उनके बेटे यश टुटेजा से पूछताछ चल रही थी तब ईडी की छह सदस्यीय टीम दफ्तर के बाहर खड़ी थी। पिता-पुत्र जैसे ही दफ्तर से बाहर निकले दोनों को ईडी की टीम ने अपने वाहन में बिठा लिया और लेकर चली गई। बताया जा रहा है कि ईडी ने दोनों को हिरासत में ले लिया है। शाम को कोर्ट में पेश करने की तैयारी है।

पहले से तैयार थी ईडी :

अनिल टूटेजा तथा उनके बेटे को ईओडब्लू ने पूछताछ के लिए कार्यालय बुलाया था। इसकी जानकारी ईडी के अफसरों को पहले से थी। इसके बाद ईडी की टीम ने दोपहर से ही ईडी कार्यालय के सामने तथा पीछे की तरफ डेरा डालकर अनिल तथा यश के ईओडब्लू कार्यालय से निकलने का इंतजार किया। ईडी के अफसरों को देख दोनों पिता-पुत्र लौटे, इसके बाद ईडी की टीम ने दोनों को अपनी हिरासत में लिया था। अब दोनों ED की गिरफ्त में है।

नो कोरोसिव एक्शन का आदेश :

सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/

शराब घोटाले में अनिल टुटेजा और उनके बेटे यश टुटेजा की किसी भी तरह भूमिका को सुप्रीम कोर्ट खारिज कर चुकी है। दोनों के खिलाफ नो कोरोसिव एक्शन का भी आदेश है। मगर सुप्रीम कोर्ट द्वारा केस खारिज करने के बाद ईडी ने फिर से शराब घोटाले में एफआइआर दर्ज कर लिया है। उधर, ईडी के प्रतिवेदन के आधार पर छत्तीसगढ़ की ईओडब्ल्यू ने भी केस दर्ज किया है। इसी मामले में अब तक तीन बड़ी गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। अनवर और अरविन्द को जेल, एपी अब भी रिमांड पर शराब घोटाला मामले में कारोबारी अनवर ढेबर और अरविंद सिंह की रिमांड खत्म होने पर उन्हें जेल भेज दिया गया है। वहीं बिहार से गिरफ्तार किए गए एपी त्रिपाठी ईओडब्ल्यू की रिमांड पर हैं। उन्हें 25 तारीख तक की रिमांड में भेजा गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।