बारातियों का बवाल, पुलिसकर्मी पर हमला और पुलिस वाहन में की तोड़फोड़, सामने आई ये घटना….।

दुर्ग/भिलाई : कई बार बदमाश पुलिस पर ही हावी हो जाते है, जो पुलिस आम लोगों की रक्षा की लिये होती है, वो भी कई बार अपनी रक्षा के लिये ही मुश्किल में पड़ जाते है।ऐसा ही एक मामला कुम्हारी थाना क्षेत्र में विवाद सुलझाने गए आरक्षकों पर हमले का है, जिसमें बारातियों ने पुलिस पर ही हमला कर दिया। इससे एक आरक्षक को चोट आई है। यही नहीं गुस्साये बारातियों ने पुलिस के पेट्रोलिंग वाहन का भी कांच तोड़ दिया। इस मामले में आरक्षक की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 186, 332, 353 और 427 के तहत केस दर्ज किया है।

कुम्हारी थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरक्षक राकेश कुमार यादव की डायल 112 की ड्यूटी 20 अप्रैल को रात 9 बजे से 21 अप्रैल की सुबह 9 बजे तक थी। डायल 112 वाहन को चालक लाेकेश साहू चला रहा था। रात करीब 11 बजे सूचना मिली कि ग्राम परसदा में कुछ लोग झगड़ा कर रहे हैं। इसके बाद आरक्षक ग्राम परसदा पहुंचे तो वहां जयराम यादव के घर के पास काफी भीड़ लगी हुई थी। पता चला कि यहां बरातियों के बीच में काफी विवाद हो गया है और एक व्यक्ति को चोट आने पर उसे एम्स भी ले जाया गया।

पुलिस ने दर्ज किया मामला :

भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें, हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs

जानकारीके अनुसार घटना स्थल पर भीड़ ज्यादा होने के कारण थाने की पेट्रोलिंग पार्टी को भी बुला लिया गया। मौके पर थाना के पेट्रोलिंग वाहन में आरक्षक चालक यशवंत साहू, आरक्षक बंटी सिंह पहुंचे। इस दौरान यहां विवाद करने वाले बराती गिरीराज यादव, प्रशांत यादव और उनके साथी को थाना ले जाने पेट्रोलिंग वाहन में बैठाया गया। इसी बीच राकेश कुमार को भीड़ ने तीनों बारातियों को नहीं ले जाने दिया और आरक्षक राकेश कुमार पर हमला भी कर दिया। इसके कारण आरक्षक की बाईं आंख में चोट आई है। यही नहीं लोगों ने वाहन पर पथराव कर कांच भी तोड़ दिया। इस पूरे मामले में कुम्हारी पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।