हैदराबाद की भाजपा प्रत्याशी माधवी लता पर पुलिस ने किया मामला दर्ज, बोली : अगर मुस्लिमों के खिलाफ….।

हैदराबाद (तेलंगाना) : लोकसभा क्षेत्र हैदराबाद से भाजपा की उम्मीदवार कोम्पेला माधवी लता के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। उन पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने 17 अप्रैल को रामनवमी शोभायात्रा के दौरान एक मस्जिद पर काल्पनिक धनुष से काल्पनिक तीर चलाने का इशारा किया था। इससे मुस्लिम समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। काल्पनिक तीर चलाने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। यह केस 21 अप्रैल को माधवी लता के खिलाफ हैदराबाद पुलिस ने दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार हैदराबाद के फर्स्ट लांसर के रहने वाले शेख इमरान ने माधवी लता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। इमरान ने अपनी शिकायत बेगम बाजार पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई है। उन्होंने चुनाव आयोग से भी माधवी लता के खिलाफ शिकायत की है। 

अपने हाथों से कई लोगों को खाना क्यों बांटती? :

वहीं इस मामले में माधवी लता ने अपने खिलाफ दर्ज शिकायत को लेकर कहा है कि अगर वह मुसलमानों के खिलाफ होतीं, तो रमजान के पवित्र महीने के दौरान जुलूस में हिस्सा क्यों लेतीं? और अपने हाथों से कई लोगों को खाना क्यों बांटती? यह शिकायत हास्यास्पद है। 

नॉन पॉलिटिकल बैकग्राउंड से आने वाली माधवी लता हिंदुत्व की कट्टर समर्थक बताई गई हैं। उन्होंने कहा कि जो वीडियो वायरल है, उसे एडिट किया गया है। उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा कि यह वीडियो नकरात्मकता पैदा करने के लिए मीडिया में प्रसारित किया जा रहा है। यह अधूरा वीडियो है, यह सही नहीं है। फिर भी यदि किसी की भावनाएं आहत हुईं तो मैं माफी मांगती हूं। क्योंकि मैं सभी व्यक्तियों का सम्मान करती हूं।  

वहीँ इस मामले में माधवी लता ने कहा कि अगर मैं मुसलमानों के खिलाफ होती तो क्या रमजान पर निकलने वाले हजरत अली साहब के जुलूस में क्यों शामिल होती। मैंने कई लोगों को अपने हाथों से खाना बांटा है। यही कारण है कि ये लोग मुझे निशाना बनाना चाहते हैं।

वीडियो के फ्रेम में नहीं था मस्जिद :

माधवी ने कहा कि राम नवमी के अवसर पर…उस धनुष के लिए जो अस्तित्व में ही नहीं था, उस तीर के लिए जो अस्तित्व में नहीं था, और उस तीर की प्रतिक्रिया के लिए जो अस्तित्व में नहीं था। वहां मेरा झूठा वीडियो बनाया गया है। एक साथी ने कहा कि सांप्रदायिक रूप से मैंने मुसलमानों को भड़काने की कोशिश की है। वीडियो में मस्जिद का फ्रेम कहीं भी नहीं था। उसे जानबूझकर दिखाया गया है। 

13 मई को हैदराबाद सीट पर वोटिंग :

हैदराबाद शहर में दो लोकसभा सीटें हैं, जिसमें एक हैदराबाद और दूसरी सिकंदराबाद। 13 मई को यहां वोटिंग होगी। वोटों की गिनती 4 जून को होनी है। हैदराबाद सीट ओवैसी परिवार का गढ़ है। 1984 से इस सीट पर ओवैसी परिवार का कब्जा है। असदुद्दीन के पिता सुल्तान सलाहुद्दीन पहली बार इस सीट से 1984 में चुनाव जीते थे। तब से वह 20 साल तक इस सीट से सांसद रहे है। 2004 से असदुद्दीन ओवैसी इस सीट का नेतृत्व कर रहे हैं। इस बार ओवैसी का मुकाबला भाजपा उम्मीदवार माधवी लता से है। जो कि कड़ी टक्कर में बताया जा रहा है, जबकि माधवी लता ने इस सीट पर जीत की उम्मीद कम रखी है। चुनावी माहौल में कई बार एक दूसरे के वोट काटने के लिये विरोधी प्रत्याशी कोई ना कोई अफवाह फैला देते है, हालाँकि इस पर हमारी कोई टिप्पणी नहीं है।