रफीक ने अपनी पत्नी के सामने ही शादीशुदा महिला का किया बलात्कार, फोटो खिंच बनाने लगा धर्म परिवर्तन का दबाव।

बेंगलुरु (कर्नाटक) : बलात्कार का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। खबर के अनुसार राज्य के बेलगावी में 28 वर्षीय और शादीशुदा महिला से रफीक नाम के व्यक्ति ने अपनी पत्नी के सामने उक्त महिला का बलात्कार किया। इसके अलावा महिला की अश्लील तस्वीरों का इस्तेमाल करके उसने इसके जरिए ब्लैकमेल कर पीड़ित महिला को इस्लाम धर्म अपनाने के लिए मजूबर करने की कोशिश की। वहीँ रफीक ने पीड़िता से कहा कि वो बुर्का पहने और उसे माथे पर कुमकुम लगाने के लिये मना किया। इस मामले को लेकर पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कहा कि पीड़िता से रफीक और उसकी पत्नी ने भी यौन संबंध बनाए। इसकी तस्वीरें लेकर महिला को ब्लैकमेल किया गया और कहा कि वो इस्लाम धर्म अपनाने का दबाव भी बनाया। 

रफीक जब पीड़ित महिला के साथ हैवानियत कर रहा था, उस समय उसकी पत्नी भी वहीं मौजूद थी और पति का साथ दे रही थी। दरअसल, यह मामला जबरन धर्म परिवर्तन का है। रफीक की हैवानियत को पत्नी का साथ इसलिए मिला था क्योंकि पीड़ित महिला दूसरे धर्म की है, जिसे मुसलमान बनाने के लिए ब्लैकमेल किया जा रहा है। 28 वर्षीय पीड़ित महिला शादीशुदा है।

कर्नाटक पुलिस ने क्या कहा? :

पुलिस ने इस मामले में बताया कि रफीक और उसकी पत्नी ने महिला को अपने घर में ब्लैकमेल करके बेलगावी में स्थित अपने घर में रहने के लिए मजबूर किया और फिर कहा कि हमारी हर बात माननी होगी। एक बड़ी न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, रफीक ने महिला के साथ पिछले साल यौन संबंध बनाए थे।

भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें, हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs

पीड़िता ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि रफीक ने कहा कि वो अपने पति से तलाक लेकर हमारे साथ रहे, वो मांग नहीं मानती है तो उसकी अश्लील फोटो वायरल कर दी जाएगी। वहीँ घटना के बाद पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया है कि रफीक ने अपनी पत्नी के सामने ही उसके साथ बलात्कार किया। उसने उसकी आपत्तीजनक तस्वीरें लेकर उसे इस्लाम धर्म अपनाने के लिए दबाव बनाया। आरोपी रफीक और उसकी पत्नी ने पीड़िता से कहा कि वो बुर्का पहने और माथे पर कुमकुम नहीं लगाए।

पुलिस ने कहा कि इस मामले में कर्नाटक के सौंदत्ती में एफआईआर कर्नाटक धर्म की स्वतंत्रता के अधिकार संरक्षण अधिनियम, आईटी कानून की प्रासंगिक धाराओं, एससी/एसटी अधिनियम और  भारतीय दंड संहिता की कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/