झुलसाने वाली गर्मी के बीच, बारिश और अंधड़ के बाद जानें आज कैसा रहेगा मौसम?

रायपुर : मौसम लगातार अस्थिर बना हुआ है, राजधानी रायपुर सहित छत्‍तीसगढ़ में इन दिनों मौसम में बदलाव बना हुआ है। सुबह हल्की ठंड का अहसास हो रहा है तो दोपहर में भयानक गर्मी बनी हुई है। मंगलवार को भी दिनभर तेज धूप से गर्मी बढ़़ती रही। जिसके कारण लोग गर्मी से परेशान हो गए। लेकिन रात को अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश शुरू होते ही मौसम ठंडा और सुहावना बन गया। मौसम को लेकर आज भी राजधानी समेत प्रदेश के कई क्षेत्रों में अंधड़ चलने व वज्रपात की संभावना है।

मंगलवार को छत्‍तीसगढ़ में सबसे ज्यादा गर्म डोंगरगढ़ रहा, यहां का अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। साथ ही प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश भी हुई। मंगलवार को रायपुर सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में सुबह-सुबह बादल छाने के साथ ही ठंडी हवाएं भी चली। दोपहर के समय तेज धूप रही और गर्मी, उमस में बढ़ोतरी रही। शाम को अचानक कुछ समय के लिये तेज बारिस भी हुई।

महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है : https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA

रात को राजधानी में जैसे ही मौसम का मिजाज बदला तो तेज आंधी तूफान के साथ बारिश शुरू हो गई। मंगलवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री दर्ज हुआ, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा रहा। इसी प्रकार न्यूनतम तापमान 22.3 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम रहा। मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि दक्षिण छग से दक्षिण केरल तक द्रोणिका मध्य महाराष्ट्र से केरल तक औसत समुुद्र तल से 0.9 किमी की ऊंचाई पर स्थित है। इसके प्रभाव से वर्षा हो रही है, जो कि आज भी संभावित है।