रायपुर : सोना चांदी शादी – ब्याह का एक महत्वपूर्ण अंग बन गया है, वहीँ यह महिलाओं किसाज-सज्जा का गहना भी होता है।बीते कुछ दिनों से सोने के दाम में काफी बढ़ोत्तरी देखि गई है। सोने-चांदी के भाव में अप्रैल महीने में भी लगातार तेजी देखी जा रही थी। लेकिन कीमतों में जारी तेजी पर अब ब्रेक लग गया है। सोने-चांदी की कीमतों पर अब गिरावट देखी जा रही है। अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए यह अच्छा मौका हो सकता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार के प्रभाव से सोने-चांदी की कीमतों में सप्ताह के पहले दो दिनों में ही बड़ी गिरावट आई है। सोना 1,550 रुपये प्रति दस ग्राम सस्ता हुआ है और रायपुर सराफा बाजार में सोना 74,250 रुपये प्रति 10 ग्राम (स्टैंडर्ड) हो गया है।
चांदी की कीमतें में भी 2,300 रुपये लुढ़की :
सोने के साथ इसी प्रकार चांदी की कीमतें भी 2,300 रुपये लुढ़ककर 83,100 रुपये प्रति किलो हो गई है। कीमतों में आ रही इस गिरावट को कारोबारी काफी अच्छा मान रहे हैं। उनका कहना है कि इससे सराफा की रफ्तार फिर से बढ़ेगी, सोने चांदी की बिक्री में बढ़ोत्तरी होगी।
रायपुर सराफा एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष हरख मालू ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में बने अनिश्चितता के कारण ही सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट आई है। इजराइल इराक का तनाव भी कम हो रहा है और अमेरिकी फेडरल बैंक द्वारा अगली तिमाही में ब्याज दर कम करने की जो घोषणा की गई थी, उसका लागू हो पाना भी संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में कीमतों में तेजी की ही संभावना है। विगत दिनों सोना 76,000 के आंकड़े को पार गया था।
वैश्विक मूल्य :
महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है : https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA
मंगलवार को सोने की वैश्विक कीमतों में भी गिरावट देखने को मिल रही है। कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक वायदा भाव 1.31 फीसदी या 30.80 डॉलर की गिरावट के साथ 2,315.60 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिख रहा है। वहीं, सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय तेजी के साथ 2,306.47 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिख रहा है। सोने में अचानक और बढ़ोत्तरी हो सकती है, हालाँकि यह अस्थिर रहेगा।



