रायपुर : कर्मचारी भरोसे का हो या कैमरा लगा हुआ हो, सेंध लगाने वाले किसी ना किसी तरीके से अपने काम को अंजाम दे ही देते है, बाद में क्या होगा उसकी फ़िक्र उन्हें नहीं होती। खबर के अनुसार राजधानी रायपुर के आजाद चौक क्षेत्र के तेलघानी नाका, गंजपारा स्थित एक इलेक्ट्रिकल दुकान से 25 लाख रूपये का 1800 नग क्वाइल गायब होने का मामला प्रकाश में आया है। दुकान संचालक ने जब वहां लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला तो दुकान के दो कर्मचारी ही क्वाइल ले जाते हुये कैमरे में नजर आए। इस मामले की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
आजाद चौक पुलिस थाने से मिली जानकारी के अनुसार तेलघानी नाका के गंजपारा में हेमेंद्र संगोई (41) की मेहुल इंटरप्राईजेस के नाम से इलेक्ट्रीकल सामानों की फर्म है। फर्म में हिमांशु वर्मा,आलोकचंद दो साल से मैनेजर का काम करते आ रहे हैं। फर्म का आडिट चार अप्रैल 2023 से नौ अप्रैल 2024 के करने पर स्टाक में वायर क्वाइल में लगभग 1800 क्वाइल कम पाया गया जिसकी कीमत लगभग 25 लाख रुपये के आस-पास बताई गई है।
ऐसे सामने आई सच्चाई :
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y
फर्म में लगे सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर राजेंद्रनगर निवासी मैनेजर हिमांशु वर्मा के कहने पर शेखर तांडी क्वाइल निकालते हुये दिखा। संचालक ने मैनेजर हिमांशु वर्मा, स्ट्रीट सेक्टर, प्रोफेसर कलोनी निवासी आलोक चांद के द्वारा फर्म की संपत्ति आर्थिक क्षति पहुंचाने की शिकायत की। पूछताछ करने पर पता चला कि मैनेजर द्वारा क्वाइल को लगातार निकालकर बाजार में बेचा जा रहा था। जिसके बाद हेमंत ने पूछा तो दोनों ने मिलकर चोरी करना कबूल करते हुए बताया कि वे पिछले एक साल से क्वाइल निकालकर धीरे-धीरे बेच रहे थे। आलोक चंद नौ अप्रैल से मोबाईल बंद कर लापता हो गया है।
काफी पतासाजी करने के बाद उसके चाचा सुदाम चांद से पूछने पर सरायपाली स्थित ग्राम कुसमिसरार होने की बात कही। सुदाम चांद ने 11 अप्रैल को अलोक के भाई आशीष के मोबाईल से कांफ्रेंस मैं लेकर अलोक से बात करवाई थी। पुलिस ने इस मामले में धारा 403,408 का केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जायेगा।



