महिला ने पहले उतारी दुल्हे की आरती और मौका पाते ही कर दिया तेजाब से हमला, दूल्हा पहुंचा अस्पताल, सामने आया चौंकाने वाला मामला।

बलिया (उ.प्र.) : डुमरी गांव निवासी राजेश बिंद 26 वर्ष का विवाह बीते मंगलवार को तय था, दूल्हा सज – धजकर जब देर शाम दूल्हा बारात ले कर जाने लगा तो एक महिला घूंघट डाल के आ पहुंची। उसने पहले दूल्हा बने राजेश की आरती उतारी उसके बाद उसके ऊपर कुछ ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया, जिससे दूल्हे को जलन होने लगी। जब बारातियों ने सामने जाकर देखा तो उनके होश उड़ गये, जानकारी के अनुसार उस महिला ने ऐन परछावन के मौके पर दूल्हे के पास जाकर उसके चेहरे पर फेंक दिया था, जिसके बाद वह जमीन पर गिर गया। इससे वहां अफरा तफरी मच गई दूल्हे के घरवाले उसे लेकर तुरंत अस्पताल भागे जबकि युवती को महिलाओं ने पकड़ कर पीटना शुरू कर दिया।

जब महिलाओं ने पीटना शुरू किया तो सामने आई हकीकत :

घटना के बाद वहां उपस्थित महिलाओं ने उक्त युवती की वहीं धुनाई शुरू कर दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद पता चला कि वह युवती उक्त युवक राजेश बिंद की पूर्व प्रेमिका है, जिसने बदला लेने के लिये इस घटना को अंजाम दिया है। घटना के बाद परिजन आनन फानन में दूल्हे को अस्पताल लेकर गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दूल्हा दुबारा बारात ले कर रवाना हो गया। इधर परिजनों की तहरीर पर प्रेमिका के ऊपर एसिड अटैक का मामला दर्ज कराते हुए पुलिस ने प्रेमिका को हिरासत में ले लिया।

पूर्व प्रेमिका के साथ प्रेम प्रसंग को लेकर ये था मामला :

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y

बताया जा रहा है कि दोनों युवक-युवती में कुछ समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों के परिजनों का काफी विरोध भी था। इसके बावजूद दोनों प्रेमी युगल एक दूसरे के साथ रहने पर अड़े हुये थे। इसे लेकर दोनों पक्ष में पंचायत भी हुई थी, जिसके बाद आपसी सहमति से मामले को सुलझाकर कर युवक को बाहर कमाने भेज दिया गया था। जहां युवक बीते कुछ माह से काम कर रहा था। इसी दौरान परिवार वालों ने उसकी शादी तय कर दी और वह तय समय पर शादी के लिए घर भी आ गया। मंगलवार को जब वह बारात लेकर परछावन के लिए निकला था, तो इधर उसकी शादी से नाराज प्रेमिका ने भी बदला लेने की ठानी और सजधज कर परछावन में शामिल हो गई।

उसने ऐन परछावन के मौके पर दूल्हे के पास जाकर उसके चेहरे पर फेंक दिया, जिसके बाद वहां जमीन पर गिर गया। ये पूरा मामला बलिया जिले के बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के डुमरी गांव का है, जहां बीते दो सालों से एक ही जाति के युवक-युवती के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। लेकिन इन दोनों की शादी नहीं हो सकी।