हनुमान जी की मूर्ति के साथ अपमानजनक हरकत, तोरण पंडाल को तोड़कर फेंका, हिन्दू देवी-देवताओं को कहे अपशब्द, CCTV कैमरे में कैद हुई घटना।

जांजगीर-चांपा: आये दिन धार्मिक भावनायें भड़काने की घटनायें सामने आ ही जाती है, जिसमें बदमाश कोई ना कोई धार्मिक उन्माद को बढ़ावा देने वाली हरकत कर देते है, जिससे साम्प्रदायिक सद्भाव बिगड़ने की आशंका बनी रहती है। ऐसा ही एक मामला है ग्राम कटौद का जहाँ तालाब किनारे स्थापित हनुमान जी की मूर्ति  के साथ छेड़छाड़ किया गया। मूर्ति के सामने पत्थर और मिट्टी रखा गया। वहीं तोरण से सजे हुए पंडाल को तोड़कर सड़क के किनारे फेंक दिया गया। पास के ही सीसीटीवी कैमरे में घटना के समय 10-15 युवक घुमते हुए नजर आ रहे हैं। यह घटना नवागढ़ थाना क्षेत्र की है। जिसके बाद मामले को लेकर बवाल हो गया है।

खबर के अनुसार ग्राम कटौद में बुधवार रात 10-15 युवक गांव में घुमते हुये हिन्दू देवी-देवताओं को अपशब्द कहते रहे जो कि वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गये। वे लोग हाथों में डंडे और हथियार लिए हुए थे। उन्होंने तालाब किनारे स्थापित हनुमान जी की मूर्ति के सामने पत्थर और मिट्टी रख दी। इसके अलावा उन्होंने मूर्ति को तोड़ने की भी कोशिश की। 

आक्रोशित लोगों ने की चक्काजाम करने की कोशिश :

भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें, हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs

बदमाशों ने हनुमान जयंती पर तोरण से सजाए गए पंडाल को भी तोड़ा और निकालकर सड़क में फेंक दिया। गुरुवार की सुबह को इसका पता चलने पर बजरंग दल, सर्व हिंदू संगठन और ग्रामीणों की भीड़ मूर्ति के पास उमड़ पड़ी और अक्रोशित होकर सड़क चक्का जाम शुरू किया। वहां बवाल मचने पर आक्रोशित लोगों ने काफी हंगामा भी किया। इस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची नवागढ़ पुलिस ने ग्रामीणों को शांत करवाया, जिसके बाद आवागमन शुरू किया गया। कुछ महीने पहले भी बदमाशों ने हनुमान जी की मूर्ति के साथ तोड़-फोड़ की थी। लगातार हनुमान जी की मूर्ति को निशाना बनाया जा रहा है। इस घटना के बाद से ग्रामीणों में आक्रोश है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों पर अभी तक कोई कार्यवाही होने की जानकारी नहीं है।