ममता का गुर्गा CBI की जकड़ में, फूट-फूटकर रोया संदेशखाली का दरिंदा माफिया शेख शाहजहाँ, देखें विडियो।

संदेशखाली (पश्चिम बंगाल) : ममता बनर्जी का गुर्गा माफिया शेख शाहजहाँ सन्देश खाली में हिन्दू महिलाओं के साथ शर्मनाक हरकतें और दरिंदगी करता था, जिसके कारण डर में कोई भी सामने नहीं आता था, बड़ी मुश्किल से पहचान छुपाते हुये, महिलाओं ने अपना विडियो बनाया जो वायरल हुआ, जिसके बाद केन्द्रीय प्रशासन हरकत में आया। अब इस मामले के बाद लोकसभा चुनाव के बीच पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले का संदेशखाली जो कि पिछले कई महीनों से सुर्खियों में है। इस मामले में कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेश के बाद केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने जमीनों पर अवैध कब्जा, मारपीट, महिलाओं के यौन उत्पीड़न के मामले में पहली एफआईआर दर्ज कर ली है। सीबीआई ने 5 प्रभावशाली लोगों के अलावा अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया है। 

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में महिलाओं के साथ हिंसा और यौन उत्पीड़न का आरोपी शेख शाहजहां इस वक्त प्रशासन की गिरफ्त में है। अब शेख शाहजहां का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें उसे पुलिस की गाड़ी में बच्चों की तरह रोता देखा जा रहा है। टीएमसी के पूर्व नेता शेख शाहजहां को विभिन्न मामलों में गिरफ्तार किया गया है। वह पश्चिम बंगाल में ईडी की टीम पर जानलेवा हमले के मामले में भी आरोपी है। 

मामले को लेकर एजेंसी के सूत्रों ने बताया कि पांच नामजद लोगों और अज्ञात अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है और जांच जारी है।

हाईकोर्ट ने CBI को सौंपी थी जांच :

इस मामले में कलकत्ता हाई कोर्ट ने हस्तक्षेप करते हुए सीबीआई को संदेशखाली क्षेत्र में कई कथित अपराधों की जांच अपने हाथ में लेने का निर्देश दिया था। हाईकोर्ट ने कहा था कि यदि संदेशखाली में यौन उत्पीड़न के एक प्रतिशत भी आरोप सही हैं तो यह बेहद शर्मनाक स्थिति होगी। हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेकर मामले पर बंगाल सरकार को फटकार भी लगाई थी, उसके बाद सीबीआई ने इस मामले में अपनी कार्यवाही की। 

भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें, हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs

कथित तौर पर इन अपराधों में अवैध भूमि अधिग्रहण और महिलाओं के खिलाफ हिंसा और यौन उत्पीड़न के मामले शामिल हैं। इसके बाद सीबीआई ने ईमेल आईडी जारी कर संदेशखाली के लोगों से शिकायतें मांगी थी, जिससे वो अपनी पहचान के डर से निश्चिन्त होकर शिकायतें भेज सकते। सूत्रों का कहना है कि सीबीआई को तमाम शिकायतें मिली हैं। इन शिकायतों के आधार पर सीबीआई ने केस दर्ज किया है। 

5 जनवरी की घटना के बाद सामने आईं महिलाएं :

]5 जनवरी को राशन घोटाले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली में टीएमसी नेता शाहजहां शेख के ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस दौरान ईडी की टीम पर शेख के गुंडों ने हमला कर दिया था। जिसमें कई अधिकारी घायल हो गए थे। वहीं शेख शाहजहां भाग निकला था। कुछ समय पहले उसे पुलिस जब गिरफ्तार करके कोर्ट ले गई थी तो उसने कोर्ट में अपना घमंड दिखाया था, उस समय वो किसी भी तरह से डरा हुआ नहीं था।

सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/

इसके बाद संदेशखाली की महिलाएं सत्तारूढ़ टीएमसी और शाहजहां के खिलाफ सड़कों पर उतर आईं। महिलाओं ने शाहजहां और उसके सहयोगियों पर उन पर घोर ज्यादती और अत्याचार करने और उनकी जमीन भी हड़पने का आरोप लगाया। कई महिलाओं ने शाहजहां और उसके सहयोगियों पर यौन उत्पीड़न का भी आरोप लगाया था।

शाहजहां का रोते हुए सामने आया VIDEO :

बशीरहाट कोर्ट ने बुधवार को आरोपी शाहजहां को सीबीआई की हिरासत में भेज दिया था। अदालत से निकलने के बाद शाहजहां को रोते हुए देखा गया। जिसका वीडियो भाजपा नेता अमित मालवीय ने पोस्ट किया था और कहा था हेकड़ी निकल गई। ममता बनर्जी का पोस्टर बॉय बलात्कारी शेख शाहजहां एक बच्चे की तरह रो रहा है। शाहजहां की गिरफ्तारी के बाद पीड़ित महिलाओं ने अपनी ख़ुशी जताई। वहीँ शाहजहाँ की गिरफ्तारी के बाद उसकी बेटी, पत्नी और माँ काफी रोई, जिसका विडियो भी वायरल हो गया।