वाराणसी (उ.प्र.) : लोकसभा चुनाव को लेकर नेताओं की बयान बाजी बिना विचारे हो जाती है, जिसके कारण वो मुश्किल में फंस जाते है, जहाँ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुस्लिम बयान पर बवाल मचा हुआ है, वहीँ अब कांग्रेस के सीनियर नेता सलमान खुर्शीद की भतीजी मारिया आलम के खिलाफ हेट स्पीच मामले में मुकदमा दर्ज हुआ है। दरअसल उनका एक वीडियो भी काफी तेजी वायरल हो रहा था। इस वीडियो में वह लोगों से ‘वोट जिहाद’ करने की अपील करती हुई दिखाई दे रही हैं। कायमगंज में आइएनडीआइ गठबंधन प्रत्याशी के समर्थन में हुई जनसभा में पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद की भतीजी सपा नेत्री मारिया आलम खान द्वारा वोट जिहाद के आह्वान को चुनाव आयोग ने गंभीरता से लिया है।
मारिया ने क्या कहा था? :
यूपी कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने सलमान खुर्शीद की भतीजी और सपा नेता मारिया आलम खान के द्वारा एक सभा में वोट जेहाद की अपील करने के सवाल के जवाब में बयान दिया है। अजय ने मारिया का बचाव करते हुए कहा कि वह लोगों से ज्यादा से ज्यादा वोट डालने की अपील कर रही थीं, क्योंकि इस गर्मी के वक्त में लोग परेशान हैं और वोट कम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस सोच के तहत उन्होंने बोला था कि लोग ज्यादा से ज्यादा इंडिया गठबंधन को वोट दें। अब उनके इस बयान पर बवाल मचा हुआ है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद के मुख्य आतिथ्य में हुई सभा में उनकी भतीजी सपा नेता मारिया आलम खां ने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय के सामने मौजूदा हालत में वोट जिहाद जरूरी है कहा था। मारिया ने कहा कि हर महिला हर पुरुष वोट जिहाद से संविधान बचाने को वोट जिहाद की जंग को लड़ेगा।
188 और 295 ए के तहत दर्ज हुआ केस :
सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/
उड़न दस्ता मजिस्ट्रेट डा. मनोज कुमार शर्मा ने उक्त वक्तव्य से सांप्रदायिक ध्रुवीकरण के प्रयास के आरोप में सपा नेत्री मारिया आलम व सलमान खुर्शीद के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 188 व धारा 295 ए तथा लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। यह सभा सलमान खुर्शीद के मुख्य आतिथ्य में आयोजित की गई थी।
सलमान खुर्शीद ने बताया था जिहाद का मतलब :
जनसभा में सपा नेत्री मारिया आलम द्वारा ‘वोट जिहाद’ शब्द का प्रयोग किए जाने पर पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने बताया कि आमतौर पर हम लोग ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करने से परहेज करते हैं, क्योंकि इसका शाब्दिक अर्थ गलत लगा लिया जाता है। जिहाद का मतलब किसी परिस्थिति से संघर्ष करने के लिए होता है। यही उनका मंतव्य रहा होगा कि संविधान की रक्षा के लिए वोट जिहाद किया जाए। जिसको लेकर सलमान खुर्शीद ने मारिया के पक्ष में अपनी सफाई दी है।
वैक्सीन को लेकर मोदी सरकार को घेरा :
भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें, हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs
अजय राय ने कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने के लिए मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराया। अजय राय ने यह मांग की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की जनता से माफी मांग कर अपने पद से इस्तीफा दें। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने कोविशील्ड वैक्सीन लगवाकर कई महिलाओं के सुहाग उजाड़े और मंगलसूत्र तोड़े हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कोविशील्ड बनाने वाली कंपनी के मालिक देश छोड़कर भाग चुके हैं। मोदी जी को इसका जवाब देना चाहिये और पद से इस्तीफा भी देना चाहिये।



