स्वास्थ्य : आजकल लोग कई बीमारियों से जूझ रहे है, लेकिन उन्हें अहसास नहीं हो पाता। फिर वो अचानक गंभीर बीमारियों के शिकार हो जाते है। दुनिया में सबसे बड़ी ताकत है ज्ञान। अगर आपके पास ज्ञान है तो आप हर चीज़ हासिल कर सकते है चाहे फिर बात पैसा, टेक्नोलॉजी, बेहतर घर, कार खरीदने की हो या फिर सेहत के नए माइल स्टोन छूने की। इसी विचारधारा को लेकर वैज्ञानिक तमाम बीमारियों पर लगातार रिसर्च करते रहते हैं ताकि लोगों को ज़्यादा से ज़्यादा उनके बारे में जानकारी दे सके। और ये ज्ञान लोगों के काफी काम आता है। अब हाल ही में फैटी लिवर पर आई एक ताज़ा रिसर्च को ही ले लीजिए जिसके मुताबिक बड़ी उम्र की बीमारी समझी जाने वाली फैटी लिवर की दिक्कत अब छोटे छोटे बच्चों पर अटैक कर रही है जिसकी वजह है मीठी चीजों का ज्यादा सेवन। फैटी लिवर पर होने वाली रिसर्च हर बार हेल्थ एक्सपर्ट्स को चौंका देती है। सबसे पहले इस बीमारी की वजह सिर्फ शराब और मोटापे को समझा जाता था, लेकिन अब नई बातें भी सामने आ रही है।
खोज से पता चला है कि जो लोग शराब नहीं पीते और मोटे भी नहीं है उनको भी खराब खानपान जैसे तलाभुना, जंकफूड जैसी चीज़े खाने से ये दिक्कत हो रही है। ऐसे लोगों को होने वाली इस बीमारी का नाम रखा गया N.A.F.L.D..यानि नॉन एल्कोहोलिक फैटी लिवर डिज़ीज़ और अब ज़्यादा चीनी खाने की वजह से बच्चों के जिगर में भी सूजन बढ़ रही है। 8-9 साल के बच्चों का लिवर फैटी हो रहा हैं। ये परेशानी अगर बढ़ जाए तो सिरोसिस-फाइब्रोसिस के साथ लिवर डैमेज तक हो सकता है। 13 तरह के कैंसर की वजह बन सकता है। लेकिन ये तो हम बात कर रहे हैं लिवर में खराबी की गहरी दशा की। लेकिन ऐसी दिक्कत नहीं आएगी। अगर आप आज से बल्कि अभी से योग करना शुरू कर देंगे और अपने लिवर को स्वस्थ रखेंगे।
ये सब कैसे होगा यह जानने के लिये स्वामी रामदेव ने बताई है ये खास बातें :
भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें, हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs
लिवर की स्वस्थ और सही सेहत :
- शरीर का सबसे बड़ा ग्लैंड
- लगभग 1.5 Kg वज़न
- सबसे ज़्यादा न्यूट्रिशंस स्टोर
- बॉडी डिटॉक्स करता है
लीवर की समस्या : ये है वजह
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw
- तला-भुना खाना
- मसालेदार खाना
- फैटी फूड्स
- जंक फूड
- रिफाइंड शुगर
- अल्कोहल
फैटी लिवर बीमारी अथवा लीवर में सूजन :
- हाई कोलेस्ट्रॉल
- मोटापा
- डायबिटीज़
- थायराइड
- स्लीप एप्निया
- इनडायजेशन
लिवर का काम :
- एंजाइम्स बनाना
- ब्लड फिल्टर करना
- टॉक्सिंस निकालना
- कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल
- डाइजेशन
- प्रोटीन बनाना
- इम्यूनिटी बढ़ाना
लिवर को स्वस्थ रखने के लिये ये सब खाने-पीने से बचें :
सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/
- सेचुरेटेड फैट
- ज्यादा नमक
- ज्यादा मीठा
- प्रोसेस्ड फूड
- कार्बोनेटेड ड्रिंक
- अल्कोहल
लीवर को स्वस्थ रखने के लिये : ये सब खायें :
- मौसमी फल
- साबुत अनाज
- लो फैट डेयरी प्रोडक्ट
लीवर को ठीक रखने के लिये :
- यंग एज से रखें लिवर का ख्याल
- शाकाहारी खाने से लिवर प्रॉब्लम कम
- प्लांट बेस्ड फूड से फैटी लिवर ठीक
लीवर व्यक्ति के शरीर में सबसे बड़े और सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। यह एक गोल आकार का होता है और औसत आकार के व्यक्ति में इसका वजन लगभग 3 पाउंड होता है। लीवर व्यक्ति के शरीर के ऊपरी दाहिनी ओर, निचली पसलियों के पीछे स्थित होता है। किसी व्यक्ति के शरीर का लगभग सारा रक्त यकृत से होकर गुजरता है। यह बहुत ही महत्वपूर्ण अंग है।



