रायपुर के रेलवे स्टेशन के वेटिंग हाल में लगी भयानक आग, मची भगदड़, सामान छोड़ भागे यात्री।

रायपुर : राजधानी में जगह – जगह से आग लगने की ख़बरें लगातार आ रही है, फायर ब्रिगेड लगातार दौड़ रही है, कहीं आग से नुकसान तो कहीं जान जोखिम में है। जानकारी मिली है कि रायपुर के रेलवे स्टेशन में लगभग रात नौ बजे अचानक से वेटिंग हाल में आग लगने की वजह से भगदड़ मच गई थी। हालांकि घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे की टीम सक्रिय हो गई और आग पर तुरंत ही काबू पा लिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर एक के फर्स्ट क्लास वेटिंग हाल में जिस समय आग लगी उस समय यात्री वहां बैठे हुए थे। जैसी ही धुआं उठना शुरू हुआ, वहां ट्रेन का इंतजार कर रहे लोग भागने लगे। इसकी सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस तत्काल पहुंच गई। कई लोग तो सामान छोड़ कर वहां से बाहर भाग गए। बच्चे भी मौजूद थे, किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें, हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs

वहां लगे फायर सिस्टम से छत के रास्ते टीम ऊपर पहुंची और तत्काल आग पर काबू पाया गया। इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को भी दी गई थी। फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी मौके पर पहुंच गई, हालांकि तब तक आग पर काबू पा लिया गया था। आग लगने का कारण एसी से शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। गर्मी में बाहर लगी कम्प्रेसर मशीन में दिक्कत बताई गई है। संभवतः गर्म होने के कारण शोर्ट सर्किट हुआ होगा।