रायपुर : अगले 48 घंटों में मौसम गर्म रहेगा और गर्माहट बढ़ेगी। वहीँ अब छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक प्रदेश में अंधड़ के साथ बारिश के आसार हैं। साथ ही सोमवार 13 मई से भारी बारिश भी होने की सम्भावना है, यह बारिश 5 दिन तक लगातार होगी। बारिश होने से तापमान में गिरावट आएगी और गर्मी से राहत मिलेगी। इसके बाद तापमान में वृद्धि होने की संभावना है। प्रदेश में शुक्रवार को सबसे अधिक पारा 43.3 डिग्री कोरबा में दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में रविवार के बाद वर्षा की गतिविधि बढ़ सकती है। एक- दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। हालांकि इससे अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा।
ऐसा बना हुआ है मौसम का सिस्टम :
एक द्रोणिका दक्षिण पूर्व राजस्थान से असम तक छत्तीसगढ़ होते हुए स्थित है। एक चक्रीय चक्रवात बिहार के ऊपर 3.1 किमी ऊंचाई पर स्थित है। एक पूर्व-पश्चिम ट्रफ उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के ऊपर चक्रवात मध्य प्रदेश, झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल होते हुए दक्षिण असम तक समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर बना हुआ है। एक अन्य चक्रवात मध्य मध्य प्रदेश तथा आसपास के क्षेत्र में औसत समुद्र तल से 1.5 किमी की ऊंचाई तक फैला है। इससे तापमान कम रहने के आसार हैं। वहीँ तापमान में बढ़ोत्तरी की गुंजाईश कम है, तो बारिश के आसार बढ़े है।
जारी की गई चेतावनी :
माँ काली का धूम मचाने वाला बेहतरीन गीत : https://www.youtube.com/watch?v=ts6cT1FTauM
प्रदेश में एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है। एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने एवं अंधड़ चलने की चेतावनी जारी की गई है। राजधानी में भी बादल छाए रहेंगे, बारिश ज्यादा मात्रा में होने की सम्भावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 39 डिग्री और 25 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।
10 मई प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना।
11 मई हल्की बारिश, वज्रपात होने एवं अंधड़ चलने की संभावना।
12 से 14 मई हल्की बारिश, वज्रपात होने एवं अंधड़ चलने की संभावना।
सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/



