जशपुर : बाईक पर स्टंट को लेकर युवा लगातार पकड़ में आ रहे है, वहीँ इनकी हरकत से राह चलते लोगों की जान जोखिम में है। ऐसा ही एक मामला जशपुर जिले का है, जहाँ एसपी शशिमोहन सिंह जिले के दौरे के लिए अपने शासकीय वाहन से निकले थे। इसी बीच उन्होंने देखा कि, स्पोर्टस बाईक में रोमांस करते हुए युवक युवती का जोड़ा जा रहा था। युवती बाईक की टंकी पर बैठी थी और युवक गाड़ी चला रहा था। जिसके बाद एसपी शशि मोहन सिंह ने उन्हें पकड़ लिया और बाइक चालक के विरूद्व मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। ऐसे ही कई मामले अटल नगर से भी सामने आये है।
मिली जानकारी के अनुसार, एसपी शशिमोहन सिंह को कटनी गुमला राष्ट्रीय राजमार्ग में उन्हें बेहद तेज गति से स्टंट करते हुए दौड़ रही कुनकुरी की ओर जाती हुई दिखाई दी। एसपी शशि मोहन की सरकारी वाहन को पीछे से आता हुआ देख कर बाईक चालक ने भागने के इरादे से बाईक की गति और बढ़ा दी। एसपी शशिमोहन सिंह ने अपने वाहन चालक को सावधानी के साथ बाईक का पीछा करने को कहा। फिर एसपी शशिमोहन सिंह ने इस तरह युवा जोड़े का पीछा किया।
सुरक्षाकर्मियों ने दौड़ाकर पकड़ा :
ऐसे ही कुछ दूर पीछा करने के बाद एसपी ने बाईक चालक को रोक लिया और उनके सुरक्षाकर्मियों ने बाईक चालक को काबू में कर लिया। बाईक चालक के साथ एक युवती भी थी। बाईक चालक को पकड़ कर कुनकुरी थाना लाया गया। यहां उसकी पहचान पड़ोसी राज्य झारखंड के सिमडेगा जिले के कुरडेग थाना क्षेत्र के गोमला गांव का निवासी विनय साय (20) के रूप में की गई। इसके बाद एसपी के निर्देश पर कुनकुरी पुलिस ने स्टंटबाज बाईक चालक विनय साय के विरूद्व मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 179 (2) के तहत चालानी कार्यवाही करते हुए भविष्य में ऐसी गलती ना करने की चेतावनी दी है। एसपी ने बताया कि यातयात नियमों का उल्लंघन कर स्टंटबाजी, तेज गति और नशे की हालत में वाहन दौड़ाने वाले के खिलाफ अभियान चलाने की बात कही है।
सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/



