निर्मम माँ : पति से निकली झगड़कर, तो बिछड़ गई बिटिया, फिर पांच दिन बाद मिली लाश।

लोरमी : एक माँ की लापरवाही ने एक मासूम बच्ची की जान ले ली, लोरमी में एटीआर वनक्षेत्र ग्राम बोइरहा में दिल दहला देने वाली सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है, मामले को लेकर क्षेत्र में सनसनी का माहौल है। जहां चार दिन पहले गायब एक साढ़े तीन वर्षीय बच्ची की लाश मिली है। वहीँ फिर महिला सरपंच दो बच्चों के साथ जंगल किसी कारण से चली गई थी। मां ने अपनी अबोध बच्ची को जंगल मे सुलाकर पानी की तलाश में गई थी, वापसी के दौरान बच्ची को सुलाने वाली जगह से भटक गई। इसके बाद मासूम की लाश मिलने पर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, खुड़िया चौकी क्षेत्र अंतर्गत 6 मई को सुबह 9 बजे बोइरहा ग्राम पंचायत के सरपंच संगीता पति देवराम गोंड निवासी ग्राम पटपरहा किसी कारण से अपने साढ़े तीन वर्ष के बेटी अनुष्का एवं एक वर्षीय  पुत्री भारती को लेकर जंगल मे चली गई थी। बच्ची और मां को गर्मी के कारण प्यास लगी, तो पहाड़ से देखने पर एक तालाब नजर आया। फिर पानी की तलाश में लापरवाही बरतते हुये निर्मम माँ पानी लेने चली गई, बच्ची को यूँही अकेला छोड़ दिया।

दिनभर ढूंढती रही मां, नहीं मिलने पर वापिस लौटी :

जिसके बाद मां ने उसी जगह में (मृतिका) साढ़े तीन वर्षीय अनुष्का को सुलाकर उस तालाब में पानी लेने चली गई थी। वापसी में जिस जगह में बच्ची को सुलाया था वो वह रास्ता भटक गई। मां ने देर शाम तक अपने बच्ची की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली। जिसके बाद रात 8.30 बजे घर लौटकर आप बीती परिजनों को सुनाई। रात में ही 60 से 70 ग्रामीणों ने तलाश प्रारंभ किया लेकिन वह नहीं मिली। चुनाव से दो दिन तक परिजन अपने जिगर के टुकड़े को तलाश करते रहे लेकिन नही मिला। उक्त घटना की जानकारी खुड़िया चौकी और वनविभाग को भी दिया गया। पूरी टीम तलाश में जुटी रही। काफी मशक्कत के बाद भी बच्ची का कोई पता नहीं चल पाया।

शरीर पर चींटी और दनियार के चोट के निशान :

सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/

वहीं फिर जब 9 मई को शाम 5 बजे ग्रामीणों को पहाड़ के नीचे वह बच्ची मृतावस्था मिली। अबोध बच्ची के मुंह और अन्य हिस्सों में चींटी और दनियार ने जगह बनाना प्रारंभ कर दिया था। ग्रामीणों ने बताया कि, जिस स्थान पर बच्ची को सुलाया गया था। वह पहाड़ से नीचे गिर गईं थी। हालांकि, पुलिस ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मृत बच्ची का पंचनामा कर पीएम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। इस घटना के बाद परिजन गमगीन है वहीँ छोटी सी लापरवाही ने बच्ची की जान ले ली।

एसडीओपी बोले : मामले की जांच में जुटी पुलिस :

एसडीओपी माधुरी धीरही ने बताया कि, घरेलू विवाद में महिला जंगल के रास्ते अपने मायके जाने के लिए दो बच्चों के साथ निकली थी। एक बच्ची को जंगल मे अकेले सोता हुआ छोड़कर पानी की तलाश में गई थी। लेकिन वह वापसी का रास्ता भटक गई। जिसकी लाश चार दिन बाद मिली है। पुलिस मामले की विवेचना में जुटी गई है। मामले की जाँच की जा रही है।

छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw