गाज़ियाबाद (उ.प्र.) : गाजियाबाद जिले में दो साल पुराने मामले का खुलासा हुआ है, जिससे शर्मसार कर देने वाले घटना सामने आई है। खबर है कि गाजियाबाद के एक मौलवी ने मस्जिद में पढ़ने वाली लड़की के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया है। बलात्कार के दौरान आरोपी मौलवी जब्बार ने उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली थी, जिसको लेकर 20 साल की लड़की को ब्लैकमेल करते हुए आरोपी मौलवी उससे दो साल तक बलात्कार करता रहा। बलात्कार का यह मामला लगभग 2 साल पुराना है। इसका अश्लील वीडियो पीड़िता के गांव मे अब जाकर वायरल हुआ है। विडियो वायरल होने के बाद ही इस मामले का खुलासा हुआ है।
वायरल वीडियो के बाद इस बलात्कार के मामले की जानकारी सामने आई है। पीड़िता ने अपने परिवारजनों से मौलवी द्वारा की गई हैवानियत की वारदात को अब जाकर बता दिया है। पीड़िता के परिजनों ने मसूरी थाना क्षेत्र में आरोपी मौलवी जब्बार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। घटना से परिजन सकते में है, वहीँ पीड़िता ने दो साल तक यातना झेली है।
मेरठ का रहने वाला है आरोपी मौलवी :
पुलिस ने इस मामले में कहा कि आरोपी जब्बार मेरठ के सदर क्षेत्र का रहने वाला है, फिलहाल वह गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र में रह रहा था। आज से 2 साल पहले हुई इस घटना में कुछ दिनों बाद ही जब्बार इस मस्जिद से लोनी चला गया था। आरोपी के मोबाईल से पुलिस को लड़की के साथ हुई हैवानियत की क्लिप मिली है, जो लगभग ढाई मिनट की है, जिसमें घिनौने तरीके से उक्त आरोपी घटना को अंजाम दे रहा है।
पुलिस को मिले कई अश्लील वीडियो :
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw
पुलिस ने बताया पीड़िता की ये अश्लील क्लिप अब कई लोगों के मोबाईल तक पहुंच गई थी। इसके बाद लड़की के परिजनों को इस घटनाक्रम की जानकारी मिली। पीड़िता के परिवारवालों ने वीडियो मिलने के बाद लड़की से पूछताछ की तो उसने सारी कहानी बता दी। अब तक डर के मारे युवती चुप बैठी थी। परिजनों ने शनिवार को मसूरी थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया।इसके बाद पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया है।
अब दर्ज कराई गई पुलिस में शिकायत :
इस मामले पर एसीपी नरेश कुमार ने कहा कि थाना मसूरी पर शनिवार को एक शिकायत मिली है। इसमें पीड़ित ने गढ़ी वाली मस्जिद के मौलवी जब्बार पर 20 साल की लड़की से बलात्कार करने का आरोप लगाया है। शिकायत में लिखा है कि मौलवी ने अपनी करतूत का एक वीडियो भी बनाया था। इसके जरिए वह लड़की को ब्लेकमेल कर लगातार बलात्कार की घटना को अंजाम दे रहा था। अब यह विडियो क्षेत्र में वायरल हो गया है, इसके आधार पर पुलिस कार्यवाही कर रही है।
सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/



