रायपुर : छत्तीसगढ़ में हुए लोकसभा चुनाव में सांसद प्रत्याशियों के साथ-साथ महापौर पद के दावेदारों ने भी अपनी सक्रियता बढ़ा दी थी। दावेदारों का खास फोकस शहरी क्षेत्रों में रहा। अब नतीजे उनकी दावेदारों को पुख्ता करने का बड़ा आधार बनेंगे। दरअसल, छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों के चुनाव दिसबर के अंत में प्रस्तावित है। इसके लिए अक्टूबर के दूसरे सप्ताह तक आचार संहिता लागू हो सकती है। यही वजह है कि 4 जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के साथ ही कांग्रेस-भाजपा नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों में जुट जाएंगे। बीते चुनाव में कांग्रेस ने निगम टैक्स माफ़ करने की बात कही थी, वहीँ उसके बाद यूजर चार्ज के नाम पर संपत्तिकर दुगुना कर दिया, इस बार यह मुद्दा प्रमुख हो सकता है।
छत्तीसगढ़ में 14 नगर निगम, 48 नगर पालिका परिषद और 122 नगर पंचायत है। इनमें अधिकांश निकायों में चुनाव होने हैं। हालांकि दिसबर में 10 नगर निगमों में ही चुनाव होगा। नगर निगम बिरगांव, भिलाई, भिलाई-चरोदा और नगर निगम रिसाली में 2025 में चुनाव होंगे। खास बात यह है कि पिछली बार प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने के बाद हुए निकाय चुनावों में कांग्रेस का दबदबा था। प्रदेश की 14 नगर निगमों में कांग्रेस का कब्जा है। इस बार भाजपा को इन निगमों में चुनाव जीतने की चुनौती होगी।
भाजपा सरकार के समय प्रदेश में महापौर और पार्षद चुनने का अधिकार आम जनता को दिया गया था। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने के बाद महापौर चुनने का अधिकार आम जनता से वापस लेकर पार्षदों को दे दिया गया था। वहीं कांग्रेस सरकार के समय महापौर और पार्षद का चुनाव मतपत्र से हुआ था। जबकि भाजपा शासन के समय ईवीएम से चुनाव होते हैं।
सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/
लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद भाजपा कुछ महत्वपूर्ण लालबत्ती का बंटवारा कर सकती है। आधे से ज्यादा लालबत्ती का बंटवारा नगरीय निकाय चुनाव के बाद ही होगा। दरअसल, लालबत्ती के कुछ दावेदार महापौर का चुनाव भी लड़ना चाहते हैं। ऐसे में जिन्हें महापौर का टिकट नहीं मिल पाएगा, उन्हें संतुष्ट करने के लिए लालबत्ती दी जा सकती है। वहीं भाजपा नहीं चाहती है, कि निकाय चुनाव से पहले लाल बत्ती को लेकर वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं में असंतोष पैदा हो।
अब निगम चुनाव को लेकर कई कार्यकर्ता अपनी दावेदारी को लेकर सक्रिय हो गये है, वहीँ अब कुछ लोग महापौर की गद्दी पर भी नजर गड़ाये हुये है, 4 जून को लोकसभा चुनाव के बाद निगम चुनाव को लेकर भी गहमागहमी शुरू हो जायेगी।
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw



