PoK में हालात बेकाबू, मिल रही आटे के बदले गोली, जनता ने सुरक्षा बलों को दौड़ाकर पीटा, एक पुलिसकर्मी की मौत।

पीओके (पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर) : पाकिस्तान में चौतरफा हालात ख़राब है, वहीँ बलूचिस्तान के साथ-साथ सिंध और अब POK में भी आन्दोलन शुरू हो गया है। यहाँ बढ़ते बिजली के दामों और भारी टैक्स का सामना कर रहे नागरिकों ने महंगाई के खिलाफ शुक्रवार को पाकिस्तान के पीओके में विरोध कर दिया है। खबर है कि यह शनिवार के दिन हिंसक हो गया। अधिकारियों ने जानकारी दी कि अवामी एक्शन कमेटी (एएसी) ने पूरे क्षेत्र में शनिवार को चक्का जाम और हड़ताल का ऐलान किया था। जिस दौरान पुलिस और एएसी के बीच हिंसक झड़पें हुईं, जिसमें सीने पर गोली लगने की वजह से एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई और 90 से ज्यादा पुलिस अधिकारी और प्रदर्शनकारी शामिल है।

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) में इस समय विद्रोह देखने को मिल रहा है। जनता पाकिस्तान की सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरी हुई है। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प देखी गई, जिसमें पाकिस्तानी पुलिस का एक सब इंस्पेक्टर मारा गया है। POK की राजधानी मुजफ्फराबाद में शनिवार को पुलिस कार्यवाही के खिलाफ हड़ताल की घोषणा की गई। इस दौरान दुकानें बंद रही। सामान्य जनजीवन इससे प्रभावित हुआ।

दरअसल अवामी एक्शन कमेटी ने बढ़ती महंगाई के चलते पीओके में प्रोटेस्ट, लॉन्ग मार्च और चक्का जाम का ऐलान किया था, जो दूसरे दिन हिंसक हो गया। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, मीरपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कामरान अली ने बताया कि सब-इंस्पेक्टर अदनान कुरैशी की इस्लामगढ़ शहर में सीने में गोली लगने से मौत हो गई, दरअसल वो रैली को रोकने के लिए पुलिस कर्मियों के साथ तैनात थे, जिस दौरान गोली लगने से उनकी मौत हो गई। खबर है कि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले छोड़े और फायरिंग भी की। शनिवार की हड़ताल पीओके के समाहनी, सेहंसा, मीरपुर, रावलकोट, खुइरट्टा, तत्तापानी और हट्टियन बाला इलाकों में फैल गई।

पीओके में भड़की हिंसा :

राज्य में विरोध प्रदर्शन और चक्का जाम के ऐलान की वजह से बाजार, ऑफिस, स्कूल और रेस्टोरेंट बंद रहे. विरोध प्रदर्शन के दौरान भीमबार, मीरपुर और कोटली इलाके से बड़ी संख्या में लोगों ने मुजफ्फराबाद की ओर मार्च किया। यह विरोध प्रदर्शन तब हिंसक हो गया जब इस्लाम गढ़ के पास पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई। पुलिस प्रदर्शनकारियों का रास्ता रोकने के लिए तैनात थी, जिस पर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदर्शनकारियों ने तैनात पुलिस पर गोलियां चला दीं, जिससे मीरपुर के सब-इंस्पेक्टर अदनान कुरैशी के सीने में गोली लग गई। अस्पताल ले जाने के बाद पुलिसकर्मी की मौत हो गई।

पुलिसकर्मियों की हुई पिटाई :

छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw

रिपोर्ट के मुताबिक लोगों ने पुलिसकर्मियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। फिर आर्मी के जवान इन पुलिसकर्मियों को पीटते हुए बहावलनगर के मदरसा पुलिस स्टेशन ले गए और वहां छापेमारी की गई। अवैध रूप से पकड़े गए युवकों को आर्मी ने छुड़वाया और पुलिसकर्मियों की भी थाने में ही खूब पिटाई की गई। सेना के जवानों की छापेमारी के दौरान पुलिसकर्मियों को प्रताड़ित किया गया।