नागपुर (महाराष्ट्र) : महिला और बच्चियां कहीं भी सुरक्षित नहीं है। उन्हें घूरने वाली घिनौनी नजरें हर तरफ है, जहाँ माता-पिता एक – एक काम के लिये करते है, वहीँ बच्चों के लिये स्कूल आने – जाने के लिये ऑटो वाले को भी रखते है, लेकिन क्या वो सुरक्षित है? ऐसे ही इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। नागपुर में एक ऑटो ड्राइवर के जरिये स्कूल की नाबालिग छात्रा के साथ अश्लील हरकत की है। ऑटो ड्राइवर की इस अश्लील हरकत को किसी ने मोबाईल में कैद कर लिया।
इस मामले की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आरोपी ऑटो ड्राईवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी की पहचना विशाल देशमुख बताया जा रहा है। आरोपी ऑटो ड्राइवर नाबालिग छात्रा को रोजाना स्कूल छोड़ने और लाने का काम करता था। इस प्रकार की घटना को लेकर माता-पिता को कभी संदेह भी नहीं हुआ।
आरोपी के कृत्य की लोगों ने बना ली वीडियो
यह पूरा मामला नागपुर के अजनी थाना क्षेत्र का है। जहां ऑटो ड्राइवर पीड़ित नाबालिग छात्रा को स्कूल से घर छोड़ने ले जा रहा था, इसी दौरान उसने सुनसान जगह पर पीड़ित नाबालीग को अकेला देखकर अश्लील हरकत करनी शुरू कर दी। इस दौरान मौके पर कुछ लोगों ने ऑटो ड्राइवर के इस कृत्य को मोबाइल कैमरे से शूट कर लिया। ऐसे ही कई मामले अंदरूनी तौर पर दब जाते है, जो कि सामने नहीं आ पाते। वहीँ पीड़ित अंदर ही अंदर घुटते हुये आत्महत्या तक कर लेते है।
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दबोचा :
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw
यह घटना दो दिन पहले की बताई जा रही है, घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। वीडियो के आधार पर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की और आरोपी ऑटो ड्राइवर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्द कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के इस ऑटो को भी जब्त कर लिया है। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद बच्चों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे है। दूसरी तरफ कई अभिभावक ऐसे हैं, जिनके बच्चे ऑटो से स्कूल आते जाते हैं वह इससे काफी परेशान हैं। वह अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर काफी चिंतित हैं। वहीँ ऑटो चालकों की मनमानी से भी तंग है।
पुलिस ने क्या कहा? :
इस मामले के संबंध में डीसीपी विजयकांत सागर ने बताया कि पूरे मामले वीडियो प्राप्त होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दिया था। पीड़िता के परिवार ने शिकायत देने से मना कर दिया था, इसके बावजूद पुलिस ने पूरे मामले में निष्ठा से कार्यवाही करते हुए आरोपी ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि आरोपी ऑटो ड्राइवर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है। पीड़ित घटना के बाद चुप बैठ जाते है, इसलिये आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही नहीं की जा पाती।



