छपरा (बिहार) : गड़खा थाना क्षेत्र के मोतिराजपुर गांव स्थित एक मदरसा में अचानक ब्लास्ट हो गया। इसमें मदरसा के मौलाना और उनका छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। धमाके की गूंज आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया था। स्थानीय लोगों ने दोनों को सदर अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां से दोनों को बेहतर इलाज के लिए पटना के पीएमसीएच रेफर किया गया है। दोनों की मदरसा में ही रहते थे। इनकी पहचान मढ़ौरा थाना क्षेत्र के ओल्हनपुर गांव निवासी मौलाना इमामुद्दीन और 15 वर्षीय नूर आलम के रूप में हुई। नूर मुजफ्फरपुर जिले का निवासी है। मामले इ जानकारी मिली है कि मोतीराजपुर में मदरसा के पास बम बनाते समय विस्फोट में दो व्यक्ति जख्मी हो गए थे। इन घायलों में मस्जिद का मौलवी इमामुद्दीन भी शामिल थे, लेकिन इनकी इलाज के दौरान मौत हो गई है. आशंका है कि बम बनाते समय यह विस्फोट हुआ जिसमें इमामुद्दीन और नूर आलम नाम का एक छात्र घायल हो गया था।
वहीँ इस मामले में इलाज करवा रहे नूर आलम ने बताया है कि उसे खेलने के दौरान एक बॉल जैसी चीज मिली जो बम थी। वह दिखाने के लिए मौलवी के पास ले गया जहां अचानक विस्फोट हो गया, जबकि पुलिस ने कहा कि बम बनाने के दौरान विस्फोट की बात सामने आई है। पुलिस दोनों एंगल पर जांच कर रही है। इस बीच इमामुद्दीन का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया है। मामला को संवेदनशीलता से जानकर मामले में पुलिस जाँच कर रही है, और एक बारगी पुलिस ने बताया की यह बम बनाने का ही मामला हो सकता है।
इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एडिशनल एसपी राज किशोर सिंह ने मामले की जांच शुरू कर दी है।राजकिशोर सिंह ने बताया कि मौके पर फॉरेंसिक टीम बुलाई गई है। घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गयी। क्षेत्र के लोगों ने पहले मामले को दबाने की काफी कोशिश की और घटना को रसोई गैस सिलेंडर में विस्फोट बताया। हालांकि, पुलिस को शुरुआती जांच में यहां बम विस्फोट की बात सामने आई, जिसके बाद फॉरेंसिक की टीम बुलाई गई है, जो कि मामले की जाँच कर रही है।
सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/
गरखा का मोती राजपुर क्षेत्र पहले से ही पटाखा बनाने के मामले को लेकर बदनाम रहा है। यहां कुछ परिवार है जो पटाखा बनाने में काफी कुशल है, लेकिन यह काम अवैध तरीके से किया जाता है और आए दिन ऐसी दुर्घटनाएं होती रहती हैं। पहले भी ऐसी घटनायें सामने आ चुकी है। इस घटना की सूचना मिलने के बाद सारण के एसपी गौरव मंगला ने मामले की जांच के लिए स्पेशल टीम का गठन कर दिया है।
एसपी गौरव मंगला ने बताया कि पुलिस इस मामले में हर एंगल पर जांच कर रही है और जल्द ही इस मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। फिलहाल मृतक का पोस्टमार्टम करवाया गया है और एक घायल को इलाज के लिए पटना भेजा गया है जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि बम कितना शक्तिशाली था। मामले को लेकर क्षेत्र के लोगों ने काफी दबाने का प्रयास किया, लेकिन मामला संदिग्ध मानकर इसे बारीकी से जांच की जायेगी।
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw



