रायपुर : राजधानी में जमीनों का बंदरबांट इस तरह से जारी है कि ना जाने कितनी सरकारी जमीनें अवैध प्लॉटिंग कर बेच दी गई है, ऐसी ही कुछ जमीनें भाटागांव क्षेत्र में फ्लाईओवर के पास भी बेच दी गई है, इनमें नेताओं की मिलीभगत भी शामिल है। वहीँ छत्तीसगढ़ में चुनावी माहौल में बुलडोजर की कार्यवाही हो रही है। राजधानी में अवैध प्लॉटिंग पर नगर निगम द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। सोमवार को निगम मुख्यालय नगर निवेश उड़नदस्ता एवं जोन- 8 नगर निवेश विभाग की टीम द्वारा वीर सावरकर नगर वार्ड के हीरापुर जरवाय में 5 एकड़ निजी जमीन पर हो रही अवैध प्लॉटिंग पर कार्यवाही कर रोक लगाई गई। जमीनों में लोगों के जिंदगीभर की कमाई ऐसे ही लुट जाती है।
इसी तरह जोन-1 के यतियतनलाल वार्ड के गोंदवारा में अनुग्रह सोसायटी के पास करीब 3 एकड़ निजी भूमि पर बनाई गई सड़क को तोड़ा गया। निगम जोन-1 व 8 कमिश्नर ने बताया कि नगर निवेश विभाग के माध्यम से तहसीलदार को पत्र लिखकर निजी जमीन के मालिकों की जानकारी शीघ्र उपलब्ध करवाने को कहा गया है। जानकारी आते ही राज्य शासन के अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार अवैध प्लॉटिंगकर्ताओं के विरुद्ध संबंधित पुलिस थाना में नामजद एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी। मामले को लेकर नगर निगम लगातार कार्यवाही कर रहा है।
नींव व सड़क को तोड़ा :
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw
वीर सावरकर नगर वार्ड के हीरापुर जरवाय में करीब लगभग 5 एकड़ निजी जमीन पर अवैध मुरुम रोड व नींव को थ्रीडी से तोड़ा गया। वहीं, गोंदवारा में अनुग्रह सोसायटी के पास लगभग 3 एकड़ जमीन पर मुरुम वाले रोड को जेसीबी मशीन से काटकर आवागमन बाधित किया गया था। राजधानी में अवैध प्लॉटिंग का कारोबार जोरों पर है, आम लोगों को ऐसी प्लॉटिंग लेने से बचना चाहिये।



