राजधानी में 63 प्रतिशत अंक आने के बावजूद छात्रा ने की ख़ुदकुशी, किया ऐसा काम….।

रायपुर : राजधानी में 12वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्‍महत्‍या कर ली है। मामले में बताया जाता है कि छात्रा ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में 63 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। छात्रा ने कम नंबर आने की वजह से खुदकुशी कर ली है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और परिजन काफी गमगीन है। फिलहाल विधानसभा थाने की पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इसे खराब रिजल्ट नहीं कहा जा सकता। सोमवार की रात राजधानी में 12वीं कक्षा की एक छात्रा ने आत्महत्या की। यह घटना विधानसभा थाना क्षेत्र के ग्राम सकरी की है। मामले में पता चला है कि 17 साल की वसुंधरा बारले ने अपने कमरे फांसी लगाकर जान दे दी।

मिली जानकारी के मुताबिक, वसुंधरा बारले एक मेधावी छात्रा थी, काफी होनहार थी। हाल ही में उसका 12वीं का रिजल्ट आया है। उसे 63% अंक मिले, जबकि उसे उम्मीद इससे ज्यादा नंबर पाकर मेरिट में आने की थी। इसी बात को लेकर वह उदास चल रही थी। पुलिस के अनुसार, यह घटना रात के समय की है, जब वसुंधरा ने अपने कमरे में जाकर फांसी लगाई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार वालों में हड़कंप मच गया और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।

विधानसभा पुलिस इस मामने की सभी एंगल से जांच कर रही है। वसुंधरा की आत्महत्या ने न केवल उसके परिवार बल्कि पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है। यह घटना एक चेतावनी है कि हमें अपने बच्चों की मानसिक सेहत पर भी ज्यादा से ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है और उन्हें यह अहसास कराने की जरूरत है कि, जीवन में अंकों से बढ़कर और भी बहुत कुछ है। वसुंधरा की मौत एक दुखद घटना है, और हम सबको मिलकर यह सुनिश्चित करना चाहिए कि ऐसा फिर कभी न हो। वहीँ माता-पिता भी अपनी इच्छायें बच्चों पर थोपने से बचें।
 

परिवार का हाल :

छोटी छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw

वसुंधरा के परिवार में उसकी इस आत्महत्या से मातम छा गया है। उसके माता-पिता और अन्य रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल है। माता-पिता ने बताया कि वसुंधरा बहुत ही शांत और समझदार बच्ची थी और हमेशा अपने भविष्य के लिए गंभीर रहती थी। लेकिन यह कभी नहीं सोचा था कि पढ़ाई का दबाव उसकी जान ले लेगा।

समाज और शिक्षा प्रणाली पर सवाल :

यह घटना समाज और शिक्षा प्रणाली पर कई गंभीर सवाल खड़े करती है। बच्चों पर अत्यधिक पढ़ाई और परिणाम का दबाव डालना किस हद तक सही है? क्या हम अपने बच्चों को केवल अंक और टॉप करने की होड़ में मानसिक तनाव और दबाव में धकेल रहे हैं? यह सोचने का समय है कि हमें अपने बच्चों को किस तरह से सपोर्ट करना चाहिए ताकि वे मानसिक रूप से स्वस्थ और खुशहाल रह सकें। एक तरफ माता-पिता की आकांक्षायें वहीँ दूसरी तरफ स्कूल का दबाव।

पुलिस की कार्यवाही :

विधानसभा थाने की पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि वे वसुंधरा के दोस्तों और शिक्षकों से भी बातचीत करेंगे ताकि यह पता लगाया जा सके कि कहीं और कोई कारण तो नहीं था जिसने उसे ऐसा कदम उठाने पर मजबूर किया है।

आजकल हर क्षेत्र में बढ़ी है प्रतिस्पर्धा, वहीँ माता-पिता का दबाव कितना सही है :

सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल :  https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/

माता-पिता अपने बच्चों के जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वे समर्थन, मार्गदर्शन और प्रेम के स्तंभ हैं। परिवार वह है जहाँ जीवन शुरू होता है और प्यार कभी ख़त्म नहीं होता। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि बच्चा कितना बड़ा हो जाता है, उसके लिए अपने माता-पिता की बाहों से अधिक आरामदायक और सुखदायक कुछ भी नहीं है। लेकिन माता-पिता अपने बच्चे पर अनजाने में इतना दबाव बना देते है कि बच्चा चाहकर भी उन्हें अपनी समस्या बता नही पाता, माता-पिता अपनी उपलब्धि का दबाव भी बच्चों पर डालते रहते है, जबकि जरूरत है, बच्चे की हर बात को सुनने और समझने की।