धरसींवा/कूंरा : राशन दुकानदारों की मनमानी लगातार सामने आ रही है, अधिकतर राशन दुकानदार पूरी तौल नहीं देते, वहीँ दुकान भी नियमित रूप से नहीं खोलते। ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहाँ राजधानी रायपुर से लगे धरसींवा ब्लॉक के ग्राम पंचायत मुर्रा के राशन कार्डधारियों को पिछले एक माह से राशन नहीं मिला है। यहां पर लोगों के सामने भुखमरी की स्थिति पैदा हो गई है। इसी के चलते गुरूवार को दर्जनभर से अधिक कार्डधारियों ने ब्लॉक मुख्यालय धरसींवा पहुंचकर जिला सहकारी बैंक मे पदस्थ अधिकारी से शिकायत की और आपूर्ति पदाधिकारी से भी शिकायत की गई है। लोगों ने आरोप लगाया है कि, राशन विक्रेता ने पॉस मशीन में उनका अंगूठा भी लगवा लिया। उसके बाद से वह राशन देने के नाम पर टाल-मटोल कर रहा है। इस तरह से उसने लोगों का राशन हथिया लिया।
आनन-फानन मे खोलकर बांटा गया राशन :
इस मामले की जब मीडिया को जानकारी मिली तब जाकर ग्राम पंचायत मुर्रा में तुरंत गुरुवार को शासकीय उचित मूल्य की दुकान को 5 बजे शाम को खोलकर राशन का वितरण किया गया। खाद्य विभाग अधिकारी विवेक मिश्रा से इस विषय पर जानकारी दी कि, अप्रैल महीने में दो माह का राशन वितरण किया जाना था। जिनमें लगभग 25 हितग्राहियों को नहीं मिल पाया था। जिन्हें आज गुरुवार को विधायक कार्यालय से शिकायत आने पर वितरण किया जा रहा है। यदि शिकायत नहीं होती है, तो ग्रामीणों का राशन दुकानदार डकार जाता।
कई परिवारों में खाने के लाले :
इन दिनों सरकारी राशन दुकानों ने लोगों को राशन न मिलने की शिकायतें लगातार सामने आ रही है। वहीँ गर्मी के कारण लोग राशन दुकान जा पाने में भी असमर्थ है, वहीँ कहीं पर सर्वर डाउन तो कहीं सेल्समैन की लापरवाही के चलते लोगों को मायूसी हाथ लग रही है। ऐसा ही एक मामला ग्राम पंचायत मुर्रा में सामने आया है। जहां बीते तीन महीनों से गांव के लोगों को राशन नहीं मिल रहा है। जिससे गांव के लोग परेशान हैं। ग्रामीणजन को राशन न मिलने से परेशान होकर क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य राकेश यादव से गुहार लगाने पहुंचे हैं।
ग्रामीणों ने अपने परेशानी बताई :
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw
बीते एक महीने से ग्रामीणों को राशन नहीं दिया जा रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि, राशन दुकान से मिलने वाले राशन से ही परिवार का चूल्हा जलता है। लेकिन वो राशन भी समय से नहीं मिलता है। अभी तो पिछले महीने से अनाज का दाना तक नहीं मिला। कई परिवारों में खाने के लाले पड़े हुये हैं। ग्रामीणों ने बताया कि, सेल्समैन ने लोगों से अंगूठा भी लगवाया जाता है। लेकिन राशन नहीं दिया जाता है, लोगों का राशन हथिया लिया जाता है। स्थानीय प्रशासन की तरफ से इस बारे में जानकारी दी गई है। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया।
पहले भी ऐसा हो चुका है :
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत मुर्रा मे पिछले चार महीने का राशन नहीं मिला था। उस समय के सेल्समैन छेदीलाल ने चार महीने का राशन नहीं दिया था और चावल की चोरी का हवाला देकर मामला रफा-दफा कर दिया गया था। इस तरह गरीबों का चार माह का राशन हथिया लिया।
राशन दुकान में कार्यरत दुर्गेश वर्मा कहा : मैं जानकारी नहीं दे सकता :
सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/
प्रभारी सेल्स मेन के रूप में मुर्रा राशन दुकान में कार्यरत दुर्गेश वर्मा ने राशन हितग्राहियों को पिछले दो तीन माह से राशन नहीं मिलने की बात कह कर सोसायटी पहले से ही 280 क्विंटल चांवल की लास में है। इसी कारण हितगाहियों को समय पर चांवल नही दिया जा सका है और मैं यहा की कोई सेल्समैन नहीं हूं। यहां क्या हो रहा है जिसका पूरा जानकारी मैं नहीं दे सकता। इस तरह सेल्समैन द्वारा टरकाया गया।



