बलरामपुर : लगातार हिंदुवादियों की हत्याओं को लेकर हिंदूवादी संगठन के लोग भी सकते में है, वहीँ जांच को लेकर सरकार पर भी सवाल उठाये जा रहे है। मामला कुछ दिन पहले का है जहाँ छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में सह संयोजक सुजीत की हत्या हुई थी। जिसके बाद से बजरंग दल और विश्व हिन्दू परिषद के बीच बवाल मचा हुआ है। इन लोगों ने दोषियों को गिरफ्तार करने को लेकर बवाल मचाया हुआ है। इसके लिए सीएम विष्णुदेव साय को पत्र लिखते हुए कहा कि, जल्द से जल्द गिरफ्तारी होनी चाहिए। इधर, हिन्दू संगठन ने कहा कि, इस मामले के प्रेम संबंध बोलकर गुमराह करने की कोशिश की जा रही है। जबकि मामला ऐसा नहीं है।
पूरा मामला क्या है :
26 मई को 25 साल के सुजीत की हत्या कर दी गई थी। इस हत्या के बाद युवक की लाश के साथ युवती का शव भी बरामद किया गया था। बलरामपुर-अंबिकापुर के पास डुमरखी के जंगल में दोनों की लाश मिली थी। मृतक युवती 20 साल की थी और बलरामपुर की रहने वाली थी। इस भयानक घटना के बाद गांव में बजरंग दल ने प्रदर्शन करना शुरू कर दिया और हत्या के दूसरे दिन ही जिले को बंद करने का ऐलान कर दिया था। मामले को लेकर काफी बवाल मचा था।
विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल ने लिखा पत्र :
सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/
बजरंग दल के नेताओं ने गौ तस्करी को लेकर हंगामा भी किया है। लेकिन इस मामले को लेकर वहां के एसपी बता रहे हैं कि, बजरंग दल के नेता और युवती की हत्या की गई है। उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। इसके बाद युवक और युवती की हत्या कर दी गई, लेकिन इसका दूसरा एंगल प्रेम-प्रसंग का भी सामने आ रहा है। असली वजह हत्या की क्या है। इस बात का खुलासा न राज्य सरकार कर पा रही है और न ही पुलिस की टीम। जबकि इस मामले को लेकरबजरंग दल के लोगों ने अलग एंगल से भी जाँच की मांग की है।



