जौनपुर (उ.प्र.) : महिलाओं को उत्पीड़न से बचाने के लिये सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है, फिर कई जगह महिलायें उत्पीड़न का शिकार हो रही है। केंद्र सरकार की मोदी सरकार ने मुस्लिम महिलाओं के लिए श्राप समझा जाने वाला 3 तलाक खत्म कर दिया है, लेकिन आज भी मुस्लिम समाज के महिलाओं को शोषण और उत्पीड़न का शिकार लगातार हो रही हैं। एक ऐसी ही घटना जौनपुर से सामने आई है। कोतवाली थाना क्षेत्र के उमर खां बड़ी मस्जिद के एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को तीन तलाक दे दिया और फिर अपने भाई से हलाला के नाम पर दुष्कर्म करवाया। इस मामले की जैसे ही पुलिस को जानकारी मिली तो पुलिस ने तुरंत कार्यवाही की।
सीनियर पुलिस अधिकारी मिथिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि आजमगढ़ जिले के दीदारगंज थाना क्षेत्र के नूरपुर गांव की रहने वाली लड़की की शादी मुस्लिम रीति रिवाज से अबूहुरैरा उर्फ फैसल से इसी साल अप्रैल में हुई थी। शादी में विदाई के समय उपहार और काफी नगद भी दिया गया था। मायके से मिले सामानों से ससुराल के लोग संतुष्ट नहीं थे। वहीँ इसके बाद उसके पति ने तीन बार तलाक, तलाक तलाक बोल कर उसे तलाक दे दिया।
इस मामले में उन्होंने आगे बताया कि जब रिश्तेदारों ने समझाया तो ससुराल पक्ष के लोग उस महिला पर हलाला कराने का दबाव बनाने लगे। ससुराल के लोगों ने साजिश कर देवर मुरस्लीन से उस महिला की इच्छा के खिलाफ जबरदस्ती हलाला के नाम पर दुष्कर्म कराया। रोते बिलखते यह महिला शहर कोतवाल मिथलेश कुमार मिश्रा से मिली। महिला की कहानी सुनकर शहर कोतवाल ने कड़ा रूख अपनाते हुए पति, सास चंदा, नन्द शमा, जेठानी राबिया बानो, जेठ सद्दाम, देवर मुरस्लीन समेत सात लोगों के खिलाफ धारा 498, 376, 323, 504, 506 आईपीसी व 3/4 डीपी एक्ट व मुस्लिम महिला विवाह अधिनियम 2020 के तहत मामला पंजीकृत कर मुरस्लीन को गिरफ्तार कर लिया गया है।
सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/
मामले में शहर कोतवाल मिथलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि ससुराल पक्ष की ओर से ठुकराए जाने के बाद महिला मुझसे मिली और महिला की कहानी सुनने के बाद उसके पति, सास चंदा, ननद शमा, जेठानी राबिया बानो, जेठ सद्दाम, देवर मुरस्लीन समेत सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर मुरस्लीन को गिरफ्तार कर लिया। अभी बाकी सब फरार चल रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश में लगी हुई है।
जब से यह हलाला का मामला प्रकाश में आया है जहां पहले पत्नी को तीन बार तलाक दिया फिर अपने भाई से हलाला के नाम पर दुष्कर्म करवाया। केंद्र सरकार ने भले ही मुस्लिम महिलाओं के लिए कानून बना दिया है लेकिन अभी भी मुस्लिम समाज के कुछ लोग महिलाओं का शोषण और उत्पीड़न करने से बाज नहीं आ रहे हैं।
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें :https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw



