राजधानी में दो मुस्लिम युवकों की हत्या, एक की हालात गंभीर, सामने आई ये घटना….।

आरंग/रायपुर : दो मुस्लिम युवकों की पिटाई करके जान से मारने की खबर सामने आई है, आरोप है कि यहां पर उत्तर प्रदेश के दो मुस्लिम युवकों को भीड़ ने पीट-पीट कर हत्या कर दी है। युवकों पर आरोप था कि वह मवेशी ले जा रहे थे। तभी गुस्साई भीड़ ने उन पर हमला कर दिया। राज्य में गौ तस्करी चरम पर है, वहीँ पिटाई के बाद भीड़ ने तीन युवकों को महानदी में फेंक दिया। जमकर पिटाई होने के बाद चांद मियां और गुड्डू खान की मौत हो गई है। वहीं सद्दाम कुरैशी नामक युवक गंभीर रूप से घायल है। हालांकि पुलिस ने इस पर बयान दिया है, कि उसका कहना है कि यह मॉब लिंचिंग नहीं है।

मामले में पुलिस का कहना है कि उत्तर प्रदेश के तीन मुस्लिम नौजवान ट्रक के जरिए मवेशी ले जा रहे थे। वह छत्तीसगढ़ से ओडिशा जा रहे थे। तभी रास्ते में आरंग में कुछ युवकों ने उन्हें रोका और इनके साथ मारपीट की। पिटाई के बाद तीनों युवकों को नदी में फेंक दिया गया। आरंग के थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह श्याम ने बताया है कि जिन लोगों की पिटाई हुई है। वह उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से सम्बंध रखते हैं, उन्होंने बताया कि तीनों युवक मिलकर तकरीबन 24 मवेशियों को आरंग के रास्ते ओडिशा लेकर जा रहे थे। इसी दौरान महानदी के पास इनके ट्रक का टायर पंचर हो गया था। इसके बाद 10 से 12 लोगों ने इनकी पिटाई की और इन लोगों को नदी में फेंक दिया। घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, दूसरे शख्स ने अस्पताल में दम तोड़ दिया जबकि तीसरे का इलाज चल रहा है। बताया जाता है कि तीनों लोगों के घर वाले आरंग पहुंच गए हैं। मारे गए दोनों शख्स का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले को लेकर पुलिस जाँच कर रही है।

छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw

इस मामले पर क्षेत्र के एसपी ने अलग बयान दिया है। एसपी का कहना है कि तीन युवक ट्रक से मवेशी लेकर जा रहे थे। तभी महानदी पुल आने के बाद ट्रक चालक और उसमे सवार 02 अन्य युवक पकड़े जाने के डर से पुल से महानदी में कूद गए। तीनों युवक जिस स्थान पर कूदे वहां पानी नहीं था और इसी के चलते युवकों के साथ ये घटना हो गई है। घटना की जानकारी मिलने पर आरंग पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची, जहां पर चांद मियां की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि गुड्डू खान ने ईलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वही सद्दाम की हालत गंभीर बनी हुई है।

सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/

पुलिस ने ट्रक से 24 नग भैंस बरामद किया है, जिसमे 02 की मौत हो चुकी है। घटना में दो युवकों की मौत होना बताया गया है, एक गंभीर घायल है। लेकिन घायल युवक घटना के बारे में बताने की हालत में नहीं है। मृतकों के मौत की वजह के लिए बताया कि, अभी पोस्ट मार्टम रिपोर्ट नहीं आई। आने पर मौत की सही वजह का पता चलेगा। घटना में मारे गए लोगों के परिजनों ने कहा है कि वह मवेशियों का कारोबार करते थे। घटना से परिवार वाले काफी दुखी हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस चेक कर रही है। इसके अलावा इलाके के लोगों से भी पूछताछ जारी है। पुलिस को मामले में किसी की भी प्रकार की जानकारी नहीं है।