बैंकाक/थाईलैंड : अधिकतर भारतीय थाईलैंड की यात्रा करते है इसका मुख्य कारण थाईलैंड की करेंसी का अनुपात और थाईलैंड की सरल सुगम यात्रा है। वहीँ अब भारतीय पासपोर्ट धारकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। थाईलैंड सरकार ने भारतीय पर्यटकों के लिए वीजा नियमों में बड़ी ढील दी है। अब भारतीय पर्यटकों को थाईलैंड जाने के लिए वीजा लेने की जरूरत नहीं होगी। थाईलैंड सरकार ने पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारतीयों को 60 दिनों तक बिना वीजा के यात्रा की अनुमति देने का फैसला किया है। पहले भारतीय मुद्रा में यह रकम 5000 रूपये थी और थाई बाह्ट में लगभग 2000 बाह्ट।
भारत समेत 93 देशों के यात्रियों को मिलेगा फायदा :
वहीँ अब जब दुनिया के लोग भारत की तरफ आकर्षित हो रहे है, वहीँ भारतीय लोग अब भी थाईलैंड की यात्रा करना चाहते ह, उनके लिये यह खुश करने वाली खबर है। थाईलैंड की इस नई नीति में कुल 93 देशों को शामिल किया गया है, जिसमें भारत भी प्रमुख है। थाईलैंड का पर्यटन उद्योग कोरोना महामारी के बाद से कई चुनौतियों का सामना कर रहा था। इन चुनौतियों से निपटने के लिए थाईलैंड ने दुनिया भर से पर्यटकों को लुभाने के लिए कई कदम उठाए हैं और नए नियम लागू किए हैं। इनमें वीजा नियमों में ढील देना बेहद अहम है। वहीँ थाईलैंड की आय का मुख्य जरिया पर्यटन ही है।
अगले महीने से लागू हो जाएगा नया नियम :
थाईलैंड सरकार का यह नया फैसला अगले महीने से प्रभावी होगा। इस फैसले के तहत 93 देशों के यात्री 60 दिनों तक थाईलैंड की सैर बिना वीजा के कर सकेंगे। इसके साथ ही, दूसरे देशों के कामगारों, स्नातक छात्रों और सेवानिवृत्त लोगों को लंबी अवधि तक थाईलैंड में रुकने की अनुमति देने का फैसला भी लिया गया है। उनको आवश्यक सुविधायें देने का भी इंतजाम किया गया है।
कामगारों को मिलेगी विस्तारित वीजा अवधि :
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw
थाईलैंड सरकार ने नए वीजा नियमों में दूसरे देशों के कामगारों के लिए पांच साल की विस्तारित वीजा अवधि देने का फैसला किया है। नए नियमों के मुताबिक, हर नए टूर के लिए भारतीय पर्यटकों को थाईलैंड में 180 दिनों तक रुकने की इजाजत हाेगी। थाईलैंड, अपनी किफायती कीमत और खूबसूरत द्वीपों के लिए मशहूर है। यह लंबे समय से दुनिया भर के लोगों के लिए पसंदीदा पर्यटन स्थल रहा है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता और हरे भरे समुद्री तट लोगों को बरबस ही अपनी ओर खींच लेते हैं। यहाँ समुद्र तटों को बेहतर तरीके से विकसित किया गया है, वहीँ यहाँ पर तटों का पानी काफी स्वच्छ रहता है।
थाईलैंड के प्रमुख पर्यटन स्थल :
सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/
साल 2023 में थाईलैंड में 2.45 करोड़ विदेशी पर्यटक पहुंचे थे। थाईलैंड की सरकार का लक्ष्य है कि सालाना 2.5 से 3 करोड़ पर्यटकों को आकर्षित किया जाए। थाईलैंड की राजधानी बैंकाक, फुकेत, चियांग मई, ऐतिहासिक शहर अयुथ्या और सुखोथाई प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल हैं। हर साल बड़ी संख्या में भारतीय पर्यटक थाईलैंड की सैर करने पहुंचते हैं। भारतीयों के लिये विदेश यात्रा के लिये यह देश प्राथमिक माना जाता है।



