शौहर ने किया दूसरा निकाह, बुलेट न मिलने पर दिया तीन तलाक, फिर मामले में सामने आया हैरान करने वाला मोड़….।

बरेली (उ.प्र.) : छोटी-छोटी बातों को लेकर तलाक के मामले सामने आ जाते है, वहीँ तीन तलाक को लेकर कई मुस्लिम महिलाओं की जिन्दगी भी ख़राब हो जाती है। ऐसा ही एक मामला बरेली जिले का है जहाँ एक विवाहिता को तीन तलाक देकर उसे घर से बाहर निकाल दिया गया। मामले को लेकर पीड़िता ने एसएसपी से पूरे मामले की शिकायत की है। एसएसपी ने संज्ञान लेते हुए थाना बारादरी पुलिस को आरोपी पति समेत 7 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां शादीशुदा शख्स ने धोखा देकर दूसरा निकाह कर लिया। दहेज में उसे काफी दान-दहेज दिया गया था। चार लाख रुपये नगद और ई-रिक्शा भी निकाह में मिलने के बाद भी वह 2 लाख रुपये और बुलेट की मांग कर रहा था। मांग पूरी न होने पर वह पत्नी के साथ मारपीट करने लगा। उसे तीन तलाक देकर घर से धक्का मार बाहर निकाल दिया। मामले में पीड़िता और परिजन काफी परेशान हो गये, वहीँ एसएसपी के निर्देश पर आरोपी पति समेत सात लोगों पर मामला दर्ज किया गया है।

यह मामला बरेली के थाना बारादरी क्षेत्र के जोगी नवादा का है। यहां की रहने वाली इमराना का आरोप है कि 4 साल पहले नई बस्ती थाना किच्छा उत्तराखंड के उधम सिंह नगर के रहने वाले सद्दाम के साथ उसका निकाह हुआ था। शादी में उसके परिजनों ने दहेज में चार लाख रुपये और एक ई रिक्शा भी दिया था। आरोप है कि दिए गए दहेज से ससुराल पक्ष और उसका पति खुश नहीं था, वो लगातार अन्य चीजों की मांग करते रहे और बेटी को परेशान करते रहे।

पति ने मांगी बुलेट मोटरसाइकिल और दो लाख रुपए नगद :

सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/

आरोपी पति ने निकाह के बाद से ही बुलेट मोटरसाइकिल और दो लाख रुपए नगद दहेज में मांग रहे थे। उनकी मांग पूरी ना होने पर उसके ससुरालीजन आए दिन उसे मारते पीटते थे। उसका पति और ससुराली उसे लगातार तीन तलाक देने की धमकी भी दे रहे था। पीड़िता ने आरोप लगाते हुए बताया कि कुछ समय बाद उसे पता चला कि सद्दाम पहले से ही शादीशुदा है।उसका निकाह 9 साल पहले हो चुका था। उसके बावजूद भी वह लगातार दहेज की मांग कर रहा था। जब इसका विरोध किया तो उसने तीन तलाक देकर जिंदगी भर का रिश्ता खत्म कर दिया. उसे धक्का देकर घर से बाहर निकाल दिया और जमकर मारपीट भी की। पहले ही शादीशुदा होने की जानकारी सामने आते ही, पीड़िता और परिजनों को बड़ा झटका लगा है। मामले में पीड़िता ने स्थानीय थाने में शिकायत की लेकिन पुलिस ने कोई भी कार्यवाही नहीं हुई।

पति समेत सात ससुरालियों के खिलाफ हुई रिपोर्ट दर्ज :

छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति सद्दाम, सास अनीशा, अफरोज, कासिम, रुखसार, नासिर और भूरा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। अभी सभी आरोपी फरार बताये गये हैं। पीड़िता का कहना है कि सभी आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए जिससे उसे न्याय मिल सके। मामले में थाना बारादरी के प्रभारी अमित पांडे ने बताया कि महिला की शिकायत पर पति समेत 7 लोगो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। सभी आरोपियों को पकड़ने के लिये पुलिस की टीम लगी हुई है।