दुल्हन ने दूल्हे से पूछा ऐसा सवाल की दूल्हा नहीं दे पाया जवाब और फिर लौटा दी बारात, सामने आई ये हैरान करने वाली घटना….।

औरैया (उ.प्र.) : शादी ब्याह की रस्मों के बीच कुछ ऐसे किस्से हो जाते है, कि घरती और बारातियों में मारपीट भी हो जाती है, वहीँ महीनों से जिस शादी की तैयारी की जाती है वो रिश्ते भी टूट जाते है। खबर के अनुसार जहां एक लड़के का दूल्हा बनने का सपना पूरा होते होते रह गया। दरअसल, लड़के की शादी पक्की हुई, शादी में देने वाली रकम भी तय हुई। अब एक पुरानी कहावत तो सुनी ही होगी कि पढ़ोगे लिखोगे बनोगे नबाब, खेलोगे कूदोगे होंगे खराब… यह कहावत आज सही साबित होती दिखी है, शादी में सब कुछ ठीक ठाक था, लेकिन जब लड़की ने लड़के से रुपये गिनने को कहा तो वह नोट नहीं गिन सका। फिर क्या था लड़की ने तत्काल शादी से मना कर दिया और बारात बिना दुल्हन को साथ लिए वापस लौट गई। इस बात की खबर जैसे ही गांव वालों को लगी तो यह घटना चर्चा की विषय बन गई। लड़की ने लड़के को 20 रूपये के नोट गिनने के लिये कहा था।

बेरंग लौटी बारात :

यह घटना औरैया जिले के बिधूना तहसील क्षेत्र के रामपुर गांव की है। यहां एक पिता ने अपनी बेटी की शादी इटावा के भरथना के पास से तय की। 9 तारीख को बारात आनी थी। घर में सभी रिश्तेदार बारात आने का इंतजार कर रहे थे। जब बारात पहुंची तो सभी बारातियों का स्वागत सत्कार धूमधाम से करने में लग गए तभी जयमाला के दौरान दूल्हा 20-20 रुपये के नोट नहीं गिन सका तो दुल्हन को शक हो गया कि वह अनपढ़ है। यह जानकर दुल्हन शादी करने से पीछे हट गई। दुल्हन ने उसे और पैसे गिनने के लिए दिए लेकिन दुल्हा पैसे नहीं गिन सका। इसके बाद लड़की ने तुरंत शादी करने से मना कर दिया। वहीं, लड़की के इस निर्णय से परिवार एवं रिश्तेदारों द्वारा सही फैसला लेने को सराहा गया। लड़की और लड़के पक्ष के बीच कुछ लोगों ने बैठकर फैसला कराया जहां दोनो पक्षों की सहमति के बाद बिना दुल्हन के बारात लौट गई। इस मामले की चारों तरफ चर्चा फ़ैल गई , कुछ लोगों का कहना था कि पहले ही जाँच पड़ताल कर कर लेना था।

लड़की का भाई क्या बोला? :

छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw

घटना के बारे में बात करते हुए लड़की के भाई ने बताया, जब पैसे गिनने के लिए लड़के को दिए तो वह 100 रुपये नहीं गिन पाया। उसको 20 का नोट ही नहीं पता था, तो हम अपनी बहन की शादी ऐसे लड़के से कैसे कर देते। लड़की ताई ने भी फैसले को सही बताते हुए कहा कि लड़के का अभी यह हाल है तो शादी के बाद लड़की का क्या होता। उसकी जिंदगी बर्बाद होने से बच गई। वहीँ शादी में की गई सभी तैयारियांधरी की धरी रह गई।