मोदी 3.0 में इन्हें मिली खास जिम्मेदारी, किसे सौंपे गये कौन-से मंत्रालय, जाने इस खबर में।

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (9 जून) को एनडीए गठबंधन की नई सरकार के 71 मंत्रियों के साथ शपथ ली। अब मंत्रिमंडल को लेकर लोगों में उत्सुकता बनी हुई है, इनमें से 30 कैबिनेट मंत्री, पांच स्वतंत्र प्रभार और 36 राज्य मंत्री हैं। रविवार (9 जून) को हुई मोदी कैबिनेट की पहली बैठक के बाद बीजेपी ने गृह मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय, विदेश मंत्रालय अपने पास रखे हैं।

किसके हिस्से कौन-सा मंत्रालय :

मोदी कैबिनेट में अमित शाह को फिर से गृह मंत्रालय तो राजनाथ सिंह को फिर से रक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।विदेश मंत्रालय एस जयशंकर के पास ही है। वहीं नितिन गडकरी को फिर से सड़क परिवहन मंत्रालय दिया गया है। अजय टम्टा, हर्ष मल्होत्रा को सड़क परिवहन राज्य मंत्री बनाया गया है। निर्मला सीतारमन को फिर से वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। ये सभी वो लोग है जिनके काम को लेकर कोई संशय नहीं है और इनकी टक्कर का कोई दूसरा नेता मिल पाना भी वर्तमान में मुश्किल है।

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को दो मंत्रालय दिए गए हैं। उन्हें ऊर्जा और शहरी विकास मंत्री बनाया गया।जीतन राम मांझी को एमएसमई (MSME) मंत्रालय दिया गया है। MSME में सभी प्शोरकार के व्भायापार जो घरेलू उत्पाद से सम्बंधित है वो आते है। करंदलाजे के एमएसएमई में राज्य मंत्री होंगी। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को कृषि मंत्री बनाया गया है।

नाममंत्रालय/विभाग
अमित शाहगृह मंत्रालय
राजनाथ सिंहरक्षा मंत्रालय
एस जयशंकरविदेश मंत्रालय
नितिन गडकरीसड़क परिवहन मंत्रालय
मनोहर लाल खट्टरऊर्जा, शहरी विकास मंत्रालय

मंत्रिमंडल में शामिल किए गए नए मंत्री शाम करीब पांच बजे प्रधानमंत्री के 7, लोक कल्याण मार्ग स्थित आवास पर मोदी 3.0 कैबिनेट की पहली बैठक में पहुंचे। पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में जेपी नड्डा, पीयूष गोयल, नितिन गडकरी, निर्मला सीतारमण, एस जयशंकर,ललन सिंह, जीतन राम मांझी, शिवराज सिंह चौहान, चिराग पासवान, गिरिराज सिंह समेत कई नेता शामिल हुए थे। काफी विचार मंथन के बाद सभी को विभाग सौंपे गये है।

छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw

मोदी केबिनेट की बैठक में पीएम आवास योजना के तहत शहरी, ग्रामीण क्षेत्रों में 3 करोड़ घर बनाने का निर्णय लिया गया है, इसके अलावा बैठक में सभी घरों में एलपीजी और बिजली कनेक्शन का निर्णय लिया गया।

पीएमओ अधिकारियों के साथ पीएम मोदी ने की बैठक :

कैबिनेट की बैठक से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएमओ के अधिकारियों के साथ बैठक की थी। इस दौरान उन्होंने कहा था, “जिस टीम ने मुझे 10 साल में इतना कुछ दिया, उसमें नया क्या किया जा सकता है, हम और बेहतर कैसे कर सकते हैं, हम और तेजी से कैसे कर सकते हैं, हम और बेहतर कैसे कर सकते हैं… उन सभी पहलुओं पर ध्यान देना होगा। मैं एक नई ऊर्जा, एक नए साहस के साथ आगे बढ़ना चाहता हूं. मैं रुकने के लिए पैदा नहीं हुआ हूं।” उनकी इस बात से स्पष्ट है कि गठबंधन की सरकार होने के बाद भी नई सरकार दबाव में काम नहीं करेगी , लेकिन जो नुकसान हुआ है उसके विश्लेष्ण के आधार पर जनता को क्या राहत दी जा सकती है, उस पर विचार जरुर किया जा सकता है।

सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/