क्या आप जानते है पूरी दुनिया में सबसे बड़े यूट्यूब चैनल्स कौन से है और कितनी है उनकी कमाई, तो जान लीजिये इस खबर में….।

तकनिकी : यूट्यूब दुनिया का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला नेटवर्क है, जिस पर हर किसी को उसकी जरूरत की जानकारी मिल जाती है, वहीँ यह मुफ्त भी है। जिसको लेकर लोग काफी ज्यादा समय यूट्यूब पर बिताते है। यूट्यूब पर फिलहाल 38 मिलियन चैनल मौजूद हैं, लेकिन आज हम उन चैनलों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके सबसे ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं और वो यूट्यूब से काफी ज्यादा तगड़ी कमाई कर रहे हैं। इनको लेकर लोगों में काफी उत्सुकता बनी हुई रहती है। वहीँ आपको बता दें कि कि यूट्यूब से लगभग 2 करोड़ भारतीय युवा 30 हजार प्रतिमाह से 50 हजार तक की मोटी कमाई भी कर रहे है।

आज के समय में हर कोई यूट्यूब पर चैनल खोल इससे तगड़ी कमाई करने का सपना देख रहा है। हालाँकि अभी यह काफी कठिन हो गया है, फिर भी काफी लोगों ने इसे अपनी आय का जरिया बना लिया है। कई लोग अपनी लाइफस्टाइल तो कई लोग इस पर काम की खबर दिखाते हैं, तो कई चैनल्स पर कुकिंग वीडियोज जैसी अलग-अलग चीजें दिखाई जाती हैं। यूट्यूब कई लोगों के लिए अच्छी खासी कमाई का जरिया भी बन रहा है। ऐसे में आज हम उन चैनल्स के बारे में जानेंगे जो यूट्यूब पर सबसे ज्यादा सब्सक्राइबर्स के लिए जाने जाते हैं। साथ ही ये अपने कंटेंट के जरिए तगड़ी कमाई भी करते हैं। जिनकी कमाई सैकड़ों करोड़ रूपये से भी उपर है, हालाँकि इसका पुख्ता खुलासा करना मुश्किल होगा।

यूट्यूब के इन चैनल्स पर हैं सबसे ज्यादा सब्सक्राइबर्स :

सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल :  https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/

  • मिस्टर बीस्ट- यूट्यूब पर सबसे ज्यादा सब्सक्राइबर्स के लिए इन दिनों ‘Mr Beast’ काफी पॉपुलर हो रहे हैं। इनके यूट्यूब पर लगभग 269 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं। बीते कुछ वर्षों में इस चैनल ने काफी तरक्की की है, तीन साल पहले इसका टॉप जगहों पर कहीं नाम नहीं था।
  • टी-सीरीज– यूट्यूब पर सबसे ज्यादा सब्सक्राइबर्स में दूसरे नंबर पर T-Series का नाम आता है। इस चैनल पर लगभग 266 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं। मिस्टर बीस्ट के पहले यह दुनियां का नंबर 1 यूट्यूब चैनल था।
  • कोकोमेलॉन– नर्सरी- यूट्यूब पर सबसे ज्यादा सब्सक्राइबर्स के मामले में ‘Cocomelon- Nursery Rhymes’ का नाम आता है। यूट्यूब पर इसके 176 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं। यह भी बीते कुछ वर्षों में ही आगे बढ़ा है।    
  • सेट इंडिया– चौथे नंबर पर इस लिस्ट में ’Set India’ का नाम आता है। यूट्यूब पर इसके 173 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं।
  • किड्स डियाना शो – आपको जानकर हैरानी होगी कि बच्चों के लिए कंटेंट उपलब्ध करवाने वाला किड्स डियाना शो भी यूट्यूब पर अच्छे खासे सब्सक्राइबर्स रखता है। इसके यूट्यूब पर 122 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं।      
  • व्लाद एंड निक्की– छठवें नंबर पर व्लाद एंड निक्की का चैनल आता है। जिसके यूट्यूब पर 118 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं।
  • लाइक नास्त्या– इस लिस्ट में सातवें नंबर पर लाइक निस्त्या का नाम आता है. इस यूट्यूब चैनल पर 116 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं।
  • प्यू डाइ पाई– इस लिस्ट में आठवें नंबर पर प्यू डाई पाई का नाम आता है। यह दुनियां का सबसे पहला बड़ा यूट्यूब चैनल था, फिर भारत में नेट सस्ता हुआ तो टी-सीरिज इससे आगे निकल गया। इस चैनल पर 111 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं।
  • जी म्यूजिक कंपनी– नौवें नंबर पर जी म्यूजिक कंपनी है। इस यूट्यूब चैनल के 107 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं।             
  • डब्लूयूडब्ल्यूई – दसवें नंबर पर WWE है, इस यूट्यूब चैनल पर 102 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं। 

छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw

वहीँ भारत में कुछ मशहूर यूट्यूब चैनल जिनकी मासिक कमाई और लोकप्रियता लाखों में है मिस्टर इंडियन हैकर, आरजे रौनक, मिस्टर xyz , टेक्निकल गुरूजी, सौरव शुक्ला, टेक्नो गेमर्स, खान GS रिसर्च सेंटर बिहार, carryminati, जयन्त शुक्ला, आशीष चंचलानी, अज्जू भाई, आचार्य प्रशांत, फुकरा इन्सान, इल्विश यादव , जया किशोरी, पायल गेमिंग जैसे हजारों यूट्यूबर है, जो पैसा और फेम दोनों कमा रहे है।