मानसून को लेकर सामने आई खबर, होगी झमाझम बारिश या करना होगा और इंतजार, जानें इस खबर में….।

रायपुर : छत्तीसगढ़ में मॉनसून का प्रवेश हो चुका है, लेकिन अब भी राजधानी से बारिश कोसों दूर लग रही है, वहीँ मौसम विभाग के अनुमान लगातार फेल हो रहे है। मानूसनी हवाएं बीजापुर तक पहुंच चुकी हैं। 17 जून तक मानसून के पूरे प्रदेश में सक्रिय होने के आसार हैं इसके बाद अंधड़ और गरज-चमक के साथ वज्रपात व वर्षा में वृद्धि होने का सिलसिला जारी रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक बीजापुर 45.0, उसूर 43.0 और ओरछा 35.0 मिमी बारिश हुई है। जिसके बाद मौसम विभाग ने मानसून आने की घोषणा जारी की है। मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि प्रदेश में मानसून को रोकने वाला मराठवाड़ा में बना चक्रवाती समाप्त हो गया है जिससे मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। जिसको लेकर कई जगह यलो अलर्ट जारी किया गया है।

जिसमें रायपुर, बालोद, बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, धमतरी, दुर्ग, गरियाबंद, कांकेर, कोंडागांव, महासमुंद, मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी, नारायणपुर, राजनांदगांव में अलग-अलग स्थानों पर 30-40 किमी प्रति घंटे की सतही हवा के साथ मध्यम गरज और बिजली गिरने की संभावना है। यह परिस्थिति अगले24 घंटे तक रह सकती है। मौसम विभाग के अनुसार जैसी परिस्थितियां दिखाई दे रही है उसके अनुसार अगले 40 घंटे के भीतर मानसून मध्य छत्तीसगढ़ को पूरा कवर कर सकता है। रायपुर में भी 13 जून को भी बादल छाए रहेंगे। गरज चमक के साथ अंधड़ चलने व वर्षा होने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 41 डिग्री और 27 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है । अगले 2 दिनों तक सरगुजा संभाग के जिलों में ग्रीष्म लहर चल सकता है। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 43.0 डिग्री कोरबा में दर्ज किया गया है।

जिला – अधि.- न्यू. तापमान :

भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें, हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs

रायपुर- 41.5 – 28.0

बिलासपुर – 43.0 – 29.8

पेण्ड्रारोड 40.2 – 26.5

अंबिकापुर – 41.7 – 27.4

जगदलपुर – 29.4 – 23.2

दुर्ग – 39.2 – 28.2

राजनांदगांव – 40.5 – 29.5