जगदलपुर : मामले में कोई विशेष जानकारी नहीं मिल पाई है, खबर है कि भानपुरी थाना क्षेत्र के बनियागांव में एक ही परिवार की बुआ और भांजी तालाब में नहाने गई थी, जहाँ नहाने के दौरान पानी में डूबने से उनकी मौत हो गई है। छोटी को डूबते देख बड़ी बचाने गई इसी दौरान दोनों पानी की गहराई में चले गए, जिससे दोनों की मौत हो गई। भानपुरी पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर शव पीएम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। घटना से परिजन गमगीन है।
मामले में प्राप्त जानकारी के अनुसार, भानपुरी थाना क्षेत्र के बनियागांव खासपारा निवासी नम्रता ठाकुर पिता केदार ठाकुर 20 वर्ष तथा प्रियंका ठाकुर पिता घनो ठाकुर 17 वर्ष गांव के ही तालाब में नहाने गए हुए थे। इसी दौरान प्रियंका गहराई का अहसास नहीं होने से डूबने लगी, जिसे बचाने के लिए बड़ी नम्रता गई लेकिन वह भी गहराई में चली गई। घटना के बाद दोनों को निकालकर तत्काल भानपुरी अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें, हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs
उक्त घटना की जानकारी लगते ही बनियागांव में शोक की लहर दौड़ गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जिससे मौके पर पहुंची भानपुरी पुलिस द्वारा पंचनामा कर कार्यवाही व पीएम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बताया जा रहा है कि दोनों रिश्ते में बुआ और भाजीं लगती थी। प्रिंयका 11 कक्षा की छात्रा बताई जा रही है। गमगीन माहौल में दोनों का अंतिम संस्कार किया गया। इस घटना से क्षेत्रवासी स्तब्ध है।



