कोरबा : सिविल लाइन थाना अंतर्गत रहने वाली एक महिला के साथ छह युवकों ने सामूहिक रूप से दुष्कर्म किया है। ये सभी युवक नशे की हालत में थे और आसपास की बस्ती के ही निवासी थे। मामले की शिकायत पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। खबर है कि आधा दर्जन बदमाशों ने विवाहिता के घर कर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार पीड़िता के पति और पुत्र किसी काम से बाहर गए थे। जिसका फायदा उठाते हुए आरोपियों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने सभी बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक विवाहित महिला अपने पति और एक पुत्र के साथ रहती है। सिविल लाइन पुलिस ने बताया कि बुधवार की रात घटना के वक्त 35 वर्षीय महिला का पति व उसका एक बच्चा किसी कार्य से बाहर गए थे और वह घर पर अकेली थी। जिसका फायदा उठाते हुए 6 बदमाश दरवाजा तोड़कर उसके घर में घुसे और विवाहिता से बलपूर्वक सभी ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। बदमाशों के भागने के बाद विवाहिता सिविल लाइन थाना पहुंची और मामले की शिकायत थाने में दर्ज करवाई। जिस पर एक्शन लेते हुए एसपी ने आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। उक्त घटना की एवज में पुलिस ने सभी अपराधियों को गिरफ्त में ले लिया।
सभी आरोपी हैं आदतन अपराधी :
पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध गैंगरेप का मामला दर्ज कर पीड़िता के बताए हुलिए के आधार पर आरोपियों की पतासाजी में जुट गई। पीड़िता ने बताया कि, सभी बदमाशों ने शराब पी रखी थी। जिसके बाद पुलिस ने कई टीमें बनाकर जगह-जगह दबिश दी और सभी बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपी आदतन अपराधी हैं और सभी के खिलाफ पूर्व में ही कई मामले दर्ज हैं और सभी जेल जा चुके हैं। सभी आरोपी पीड़िता के ही निवास के पास की बस्ती में रहते हैं। जिससे उन्हें पीड़िता के घर में अकेले होने की जानकारी थी। यही वजह है कि, उन्होंने शराब पीकर पीड़िता के घर घुस कर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया।
सभी आरोपी गिरफ्तार :
भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें, हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs
आरोपियों के भागने के बाद महिला किसी तरह थाना पहुंची और उसने आपबीती और आरोपितों की हैवानियत के संबंध में जानकारी दी। पुलिस ने गैंगरेप के आरोप में गुलशन नटराज,गुड्डू साहू, राजेश कुमार गोड, अजय खैरवार, गुलशन गिदोडे, संदीप यादव को गिरफ्तार किया है। जिसके बाद उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पूछताछ और उनके रिकार्ड से पता चला कि पकड़े गए आरोपित पहले भी कई केस में जेल जा चुकेहैं। जेल से छूटने के बाद पुन: सभी आरोपित अपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहे हैं।



